वर्ल्ड अंडर-15 स्कूली वॉलीबॉल चैंपियनशिप : भारत ने जीता कांस्य, ब्राजील को हराकर रचा इतिहास 

भारत को पहली बार पदक हासिल हुआ 

वर्ल्ड अंडर-15 स्कूली वॉलीबॉल चैंपियनशिप : भारत ने जीता कांस्य, ब्राजील को हराकर रचा इतिहास 

चीन में संपन्न वर्ल्ड अंडर-15 स्कूली वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार बॉयज वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम ने अपने पदक सफर में ब्राजील को पराजित किया। ईरान ने स्वर्ण, चीन ताइपे ने रजत और गर्ल्स वर्ग में चीन ने स्वर्ण, चीनी ताइपे ने रजत और थाईलैंड ने कांस्य जीता।

जयपुर। चीन में संपन्न वर्ल्ड अंडर-15 स्कूली वालीबॉल चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार लड़कों के वर्ग में कांस्य पदक जीता।

भारतीय टीम के चीफ कोच जयपुर के डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि स्कूली वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत 1972 में हुई और तब से 32 संस्करण आयोजित हो चुके हैं, लेकिन भारत को पहली बार पदक हासिल हुआ है। भारत ने अपने कांस्य पदक के सफर में वालीबाल के दिग्गज ब्राजील को भी पराजित किया। उन्होंने बताया कि बॉयज वर्ग में ईरान ने स्वर्ण और चीन ताइपे ने कांस्य पदक जीता। वहीं गर्ल्स में चीन ने स्वर्ण, चीनी ताइपे ने रजत और थाईलैंड ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वालीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रामानन्द चौधरी, राजस्थान वालीबाल की महासचिव अंजू सिंह और राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ ने बॉयज टीम की उपलब्धि पर बधाई दी। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान