डब्ल्यूपीएल ऑक्शन : अनकैप्ड कमलिनी को मुंबई ने 1.60 करोड़ में 

सिमरन को 1.90 करोड़ में गुजरात ने खरीदा

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन : अनकैप्ड कमलिनी को मुंबई ने 1.60 करोड़ में 

5 विदेशी प्लेयर्स पर 2.70 करोड़ रुपए खर्च हुए।

बेंगलुरु। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए बेंगलुरु में आयोजित मिनी ऑक्शन में 5 टीमों ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च कर 19 खिलाड़ियों को खरीदा, जिनमें से 4 करोड़पति बनीं। 5 विदेशी प्लेयर्स पर 2.70 करोड़ रुपए खर्च हुए। सिमरन शेख सबसे महंगी प्लेयर रहीं, उन्हें 1.90 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा।

कमलिनी को मुंबई ने 1.60 करोड़ रुपएमें खरीदा

अनकैप्ड विकेटकीपर बैटर जी कमलिनी ने सभी को चौंकाया, उन्हें बेस प्राइस से 16 गुना ज्यादा कीमत देकर मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा। वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन सबसे महंगी विदेशी प्लेयर रहीं, उन्हें 1.90 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा। स्नेह राणा, हीथर नाइट और लौरेन बेल जैसी बड़ी प्लेयर्स अनसोल्ड हो गईं। यूपी ने 3, अन्य टीमों ने 4-4 खिलाड़ी खरीदें।

फाइनल राउंड में 7 प्लेयर्स बिकीं
एलाना किंग पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद आखिरी राउंड में बिकीं। फाइनल राउंड में 7 प्लेयर्स को खरीदार मिले, सभी बेस प्राइस में ही बिक गईं। ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर एलाना किंग को यूपी और इंग्लैंड की बॉलर डैनिले गिबसन को गुजरात ने 30-30 लाख रुपए में खरीदा। अंकिता माहेश्वरी 20 लाख रुपए में मुंबई का हिस्सा बनीं।

Read More रचिन और विलियमसन के शतकों से द.अफ्रीका को 50 रन से हराया, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

चार खिलाड़ी 10-10 लाख में बिकी
दिल्ली ने निकी प्रसाद, गुजरात ने प्रकाशिका नायक, बेंगलुरु ने जाग्रवी पवार और राघवी बिष्ट को खरीदा। चार प्लेयर्स 10-10 लाख रुपए में बिकीं। स्नेह राणा और लौरेन बेल आखिरी राउंड में भी अनसोल्ड रह गईं।

Read More गोकुलम केरल एफसी ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी को 3-0 से हराया

बेस प्राइस में बिक गई 5 खिलाड़ी
स्कॉटलैंड की बैटर सारा ब्रायस पहली बार डब्ल्यूपीएल खेलेंगी। सेकेंड राउंड में 5 खिलाड़ी बेस प्राइस में बिक गईं। सारा ब्रायस को दिल्ली, संस्कृति गुप्ता को मुंबई, जोशिथा वीजे को बेंगलुरु ने 10-10 लाख रुपए में खरीदा। युपी वॉरियर्ज ने आरुषी गोयल और क्रांति गौड़ को 10 लाख रुपए की बेस प्राइस में शामिल किया।

Read More बीसीसीआई ने जयपुर में आयोजित होने वाले मैचों के लिए दी हरी झण्डी, राज्य क्रीड़ा परिषद करवायेगी आईपीएल मैचों का आयोजन

प्रेमा रावत भी करोड़पति बनीं 
प्रेमा रावत को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेस प्राइस से 12 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीद लिया। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी, बेंगलुरु के अलावा दिल्ली ने भी उनके लिए बोली लगाई। आखिर में आरसीबी ने रावत को 1.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया। दिल्ली ने 55 लाख रुपए में एन चरणी को खरीदा।

पहले राउंड में 4 प्लेयर्स बनीं करोड़पति बनीं 
राउंड-1 में 36 खिलाड़ी के नाम आए, इनमें से 4 की बोली 1 करोड़ रुपए को पार कर गई। सिमरन शेख को 1.90 करोड़ और डिएंड्रा डॉटिन को 1.70 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा। वहीं मुंबई ने 1.60 करोड़ रुपए में अनकैप्ड जी कमलिनी को खरीद लिया। बेंगलुरु ने 1.20 करोड़ रुपए में प्रेमा रावत को खरीदा। मुंबई ने फिर 30 लाख रुपए में नदीन डी क्लर्क को भी खरीदा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एन चरणी को 55 लाख और नंदिनी कश्यप को 10 लाख रुपए में खरीद लिया। टीम ने सिमरन शेख, जी कमलिनी और प्रेमा रावत के लिए भी बोली लगाई थी। 

सिमरन शेख मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं
मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलने वालीं ऑलराउंडर सिमरन शेख मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाई, लेकिन गुजरात ने आखिर में बाजी मार ली। दिल्ली ने फिर नंदिनी कश्यप को 10 लाख रुपए में खरीद लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाकुंभ पूर्ण, पर संगम स्नान करने आने वालों की खत्म नहीं हो रही भीड़ महाकुंभ पूर्ण, पर संगम स्नान करने आने वालों की खत्म नहीं हो रही भीड़
संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 26 फरवरी महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के साथ आधिकारिक रूप से समाप्त...
ड्यूटी करके लौट रहा था बैंक एचआर और उसके साथी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल 
रिसर्च में हुआ खुलासा : प्राइमरी पैथोलॉजिकल कारणों पर निर्भर करती है नी रिप्लेसमेंट की सफलता
कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद फिर सुर्खियों में
जयपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता पर बड़ी कार्रवाई, 6.25 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
हेत्मायर सबसे पहले जयपुर पहुंचे, टीम के चीफ कोच राहुल द्रविड़ चोटिल
अंतरराष्ट्रीय लीग एशियन लीजेंड्स लीग टी-20 टूर्नामेंट : एशियन स्टार्स ने अफगानिस्तान पठान्स को छह विकेट से हराया