डब्ल्यूपीएल : जेमिमाह के नाबाद अर्द्धशतक से दिल्ली 7 विकेट से जीती, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक

मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार 

डब्ल्यूपीएल : जेमिमाह के नाबाद अर्द्धशतक से दिल्ली 7 विकेट से जीती, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक

डब्ल्यूपीएल के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रॉड्रिग्स के नाबाद 51 रन की मदद से मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। मुंबई ने 154 रन बनाए, जिसे दिल्ली ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार रही, हालांकि वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

वडोदरा। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स (51) के नाबाद अर्धशतक की मदद से डब्ल्यूपीएल के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। मुंबई इंडियंस ने नताली सिवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। लगातार तीन मैच में हार के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

मुंबई के छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, जीत की पटरी पर लौटने वाली दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेले ली ने दिल्ली को अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 

 

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम को कहा है कि वह शहर से ठोस कचरा हटाने, सड़कों और आम रास्तों व...
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक