‘यह शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है’, राहुल गांधी ने पैसा, ताकत और अंग्रेजी के मुद्दे पर उठाए सवाल

गरीब तथा वंचित युवाओं को व्यवस्था से बाहर

‘यह शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है’, राहुल गांधी ने पैसा, ताकत और अंग्रेजी के मुद्दे पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे 'बहिष्कार की व्यवस्था' करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली केवल पैसों, ताकत और अंग्रेजी बोलने वालों के हित में काम करती है और लाखों गरीब तथा वंचित युवाओं को व्यवस्था से बाहर कर देती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमारी शिक्षा प्रणाली लाखों युवाओं को व्यवस्था से बाहर रखने का एक तरीका बनी हुई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था सिर्फ कुछ लोगों के हित की व्यवस्था है कि इस शिक्षा प्रणाली का सार यही है कि जिनके पास पैसा, ताकत या अंग्रेजी बोलने का कौशल नहीं है, उन्हें यह व्यवस्था बाहर कर देती है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को कहा, अगर आपके पास पैसा, ताकत नहीं है या आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, तो व्यवस्था बिना एक पल सोचे आपको बाहर कर देगी। इसे शिक्षा व्यवस्था नहीं कहा जा सकता। यह बहिष्कार की व्यवस्था है, जिसे लाखों भारतीय युवाओं को बाहर रखने के लिए बनाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली
जयपुर के प्रसिद्ध नाहरगढ़ दुर्ग स्थित 'पड़ाव रेस्टोरेंट' में लेपर्ड की आवाजाही के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐहतियात...
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा, 22 से 25 अक्टूबर तक उठेंगे कई मुद्दे
रामगढ़ मोड़ से लापता महेश चंद्र शर्मा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस 
नवरात्र पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 100 नई कालिका यूनिट्स शुरू, पुलिसकर्मियों को हर महीने मिलेगा यात्रा भत्ता
रामायण के सातों कांड से श्रीराम के वनवास मार्ग तक, ‘अपनी-अपनी रामायण’ में समेटे जीवन के अनमोल संदेश
‘यह शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है’, राहुल गांधी ने पैसा, ताकत और अंग्रेजी के मुद्दे पर उठाए सवाल
राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की