दिल्ली में मेट्रो के 11 स्टेशन सील : एंट्री-एग्जिट बंद, इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध

दिल्ली में मेट्रो के 11 स्टेशन सील : एंट्री-एग्जिट बंद, इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश-निकास बंद रहेगा। डीएमआरसी के मुताबिक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशन प्रभावित रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के 11 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश एवं निकास बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केन्द्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि इन 11 स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नयी दिल्ली शामिल हैं।

Tags: metro

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण महिलाओं का, प्रचार की कमान साहब के हाथ : चुनावों की तारीख तय नहीं, फिर भी गांवों में पंचायत चुनाव का चढ़ा रंग  आरक्षण महिलाओं का, प्रचार की कमान साहब के हाथ : चुनावों की तारीख तय नहीं, फिर भी गांवों में पंचायत चुनाव का चढ़ा रंग 
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर गांवों में प्रचार तेज। आरक्षण की लॉटरी के बाद कई सीटों पर महिला प्रत्याशी...
गांधी के विचारों की आधुनिक प्रासंगिकता
आप का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : हिरासत में सौरभ भारद्वाज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
गांधी जयंती पर राहुल- खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया को दिखाया मानवता, करुणा और शांति का मार्ग
पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बहादुरी की सराहना कर कहा- देश को आप पर गर्व
व्यापारियों का बड़ा फैसला: आज देश भर में मनाया जा रहा 'नो यूपीआई डे', MDR शुल्क हटाने की मांग
दीपावली तक चलेगा वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान : मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- लोगों समस्याओं के समाधान के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर