फिलीपींस में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, पूर्वी एशिया में दस्तक दे रहा विनाशकारी तूफान 'बावी'

चीन और ताइवान में हाई अलर्ट

फिलीपींस में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, पूर्वी एशिया में दस्तक दे रहा विनाशकारी तूफान 'बावी'
विनाशकारी तूफान 'बावी' के प्रभाव से फिलीपींस के मिंडानाओ में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है। यह शक्तिशाली चक्रवात अब पूर्वी चीन और ताइवान की ओर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 260 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

मनीला। ताइवान और पूर्वी चीन की ओर बढ़ रहे विनाशकारी तूफान बावी के असर से फिलीपींस में भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है। 'बावी' तूफान के खतरे को देखते हुए पूर्वी एशिया में बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं उड़ानें रद्द की जा रही हैं और अधिकारी आपातकालीन तैयारियों में जुटे हैं। फिलीपींस में तूफ़ान के असर से मिंडानाओ में भारी बारिश होने के कारण हुए भूस्खलन में कई परिवार दब गये। बचाव दल युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सप्ताहांत तक देश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

ताइवान ने गंभीर बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है और मौसम का पूर्वानुमान लगाने वालों ने कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश कर अनुमान जताया है। देश के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की, कि आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए 29,000 से ज़्यादा सैनिकों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा कि 'बावी' के आकार के हिसाब से 1987 के बाद यह द्वीप को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा तूफ़ान हो सकता है।

रिपोर्टों के मुताबिक, तूफान के आने से पहले देश भर के लोग खाने-पीने का सामान और जरुरी चीजों के संग्रह के लिए तेजी से दुकानों की ओर भागे, जिससे कई शहरों में सुपरमार्केट के सामान लगभग खाली हो गये। किसानों ने जहां संभव हो वहां तेजी से फसल की कटाई की, जबकि मछुआरों ने अपनी नावें सुरक्षित कीं और तटीय अधिकारियों ने बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में हज़ारों रेत की बोरियां बांटीं। चीन ने भी भारी व्यवधान की चेतावनी दी है क्योंकि तूफान फुजियान प्रांत की ओर बढ़ रहा है, जहां शनिवार को इसके तट से टकराने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 'बावी' का विशाल आकार और ऊर्जा इसके अवशेषों और बाहरी बारिश वाले घेरों को ज़मीन के अंदर तक धकेल सकती है और संभवतः बोहाई सागर क्षेत्र सहित उत्तरी क्षेत्रों तक पहुंचा सकती है। चीन के 'इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक एंड एनवायरनमेंटल अफेयर्स' के डायरेक्टर मा जून ने चेतावनी दी है कि जिन प्रांतों को तूफान से निपटने का कम अनुभव है, उन्हें तैयारी के उपाय मज़बूत करने चाहिए क्योंकि यह सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

Read More चित्तौड़गढ़ में बारिश ताबड़-तोड़, 9 इंच से ज्यादा पानी बरसा

जापान में साकिशिमा द्वीप समूह के लोग खराब मौसम की स्थिति के लिए तैयारी कर रहे हैं। तस्वीरों में घरों और दुकानों की खिड़कियों को मजबूत करते और सुरक्षा के लिए जाल लगाते हुए देखा जा सकता है। इस इलाके में एयरलाइंस ने तूफान से पहले अपनी सेवाएं रोक दी हैं। जापान एयरलाइंस ने शुक्रवार और शनिवार को 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे लगभग 20,000 यात्री प्रभावित हुए। ऑल निप्पॉन एयरवेज ने रविवार तक 160 से अधिक उड़ानें रद्द दी है। थाई एयरवेज और मलेशिया एयरलाइंस ने भी ताइपे आने-जाने वाली उड़ानें रोक दी हैं।

Read More चिदंबरम के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- सिर्फ 24 घंटे में ही सामने आ गया किसके दिमाग में हैं ‘नक्सल’

बावी तूफान ऐसे समय में आ रहा है जब दक्षिणी चीन के कुछ हिस्से इस सप्ताह की शुरुआत में आये 'मेसाक' तूफान से हुई तबाही से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। मेसाक की वजह से कम से कम 39 लोगों की मौत हो गयी है और 1,30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।

Read More BJP का SP पर हमला: गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर विरोध की राजनीति कर रहे अखिलेश यादव, त्रिपाठी ने कहा- योगी सरकार ने गोवंश की सुरक्षा के उठाए जरूरी कदम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन