सालों बाद सीरिया पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति : मैक्रों के दौरे के दौरान 2 धमाके, आसमान में धुआं ही धुआं
मैक्रों 2009 के बाद सीरिया का दौरा करने वाले पहले
इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच मंगलवार को राजधानी दमिश्क में दो धमाकों से हड़कंप मच गया। पर्यटन मंत्रालय के पास हुए विस्फोटों में 4 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हो गए। धमाकों की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मैक्रों 2009 के बाद सीरिया का दौरा करने वाले पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति हैं।
दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को उस समय दो अलग-अलग धमाकों में 4 पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायल हो गये, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के दौरे पर थे। धमाके के कारण का अभी पता नहीं लग सका है।
गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि ये धमाके राजधानी में पर्यटन मंत्रालय के करीब हुए। ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब फ्रांस के राष्ट्रपति सीरिया का दौरा कर रहे हैं। सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने सुबह पीपल्स पैलेस में मैक्रों का स्वागत किया। यह 2009 के बाद किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति का पहला सीरिया दौरा है।
Tags: blasts
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jul 2026 18:53:21
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...

Comment List