अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले

एयर बेस कुछ समय के लिए बंद

अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
इडाहो में एयर शो के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों पायलट समय रहते पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के बाद आग लग गई, एयर शो रद्द कर दिया गया और बेस बंद हुआ अस्थायी रूप से। चारों चालक दल स्थिर हैं, विस्तृत जांच जारी है।

वाशिंगटन। अमेरिका के इडाहो प्रांत में आयोजित एक एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये, गनीमत रही दोनों विमानों के पायलट सुरक्षित पैराशूट के जरिए बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि चारों कर्मियों की हालत स्थिर है। रिपोर्ट में अमेरिकी नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बॉइंग ईए-18जी ग्राउलर विमान हवाई प्रदर्शन के दौरान एक-दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। गनीमत रही कि समय रहते पायलट सुरक्षित बाहर निकल आये। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कोई चोट आई है या नहीं। यह दुर्घटना रविवार को गनफाइटर स्काइज एयर शो के दूसरे और अंतिम दिन हुई। एयर शो माउंटेन होम एयर फोर्स बेस से लगभग 3.2 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में आयोजित किया गया था।

हादसे के बाद मौके पर आग लग गयी और एयर बेस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। इसके साथ ही एयर शो के बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गये। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। माउंटेन होम एयर फोर्स बेस गनफाइटर्स ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, घटना में शामिल चालक दल के सदस्य स्थिर स्थिति में हैं। बयान में कहा गया, हम सभी आगंतुकों का उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं, जिसकी वजह से हम तेजी और सुरक्षित तरीके से स्थिति से निपट सके।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की चिकित्सकीय जांच की जा रही है। ये दोनों बॉइंग ईए-18जी ग्राउलर विमान वॉशिंगटन राज्य स्थित इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन से संलग्न थे। अमेरिकी नौसेना के अनुसार प्रत्येक विमान की कीमत करीब 6.7 करोड़ डॉलर है। एयर शो के आयोजन में सहयोग करने वाली संस्था सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो की किम साइक्स ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सैन्य अड्डे पर किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि गनफाइटर स्काइज एयर शो का पिछला आयोजन वर्ष 2018 में हुआ था, जिसमें एक ग्लाइडर पायलट की दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Tags: planes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद