हर घंटे 2 छात्र कर रहे आत्महत्या, कन्हैया कुमार बोले- परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए कॉमेडी

न तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा देते हैं और न ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है

हर घंटे 2 छात्र कर रहे आत्महत्या, कन्हैया कुमार बोले- परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए कॉमेडी

एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में हर घंटे 2 छात्र आत्महत्या कर रहे हैं, जिसे उन्होंने बिगड़ती शिक्षा प्रणाली से जोड़ा। उन्होंने नीट, एसएससी जीडी जैसी परीक्षाओं में अव्यवस्था और पेपर लीक का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई, सख्त कानून और सरकार से जवाबदेही की मांग की।

नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में हर घंटे 2 छात्र आत्महत्या कर रहे हैं और इसका सीधा संबंध खराब होती शिक्षा व्यवस्था से है। कुमार ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में  केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था की आलोचना करते हुए  कहा कि देश में शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए भले कॉमेडी हों, लेकिन छात्रों के लिए यह जीवन-मरण का सवाल बन चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया का एक बड़ा हिस्सा गंभीर छात्र मुद्दों की बजाय गैर-जरूरी विषयों पर बहस करता है, जबकि छात्रों की आत्महत्याओं और परीक्षा घोटालों पर पर्याप्त चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा कि हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में गड़बड़ियां सामने आती हैं, लेकिन न तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा देते हैं और न ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है।

कुमार ने एसएससी जीडी परीक्षा केंद्रों की अव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि एक केंद्र पर 800 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जबकि बैठने की व्यवस्था सिर्फ 250 छात्रों के लिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की प्रमुख परीक्षाओं की जिम्मेदारी ऐसे संस्थान को सौंप दी है, जिस पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान  को अयोग्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आखिर क्यों उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनएटीए नेतृत्व के सत्ता से करीबी राजनीतिक संबंधों की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस लगातार पेपर लीक और शिक्षा घोटालों के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं  तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस प्रधानमंत्री पेपर लीक मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ें, शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पेपर लीक रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कानून बनाया जाए।

Tags: kanhaiya

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की। कैबिनेट बैठक...
हर घंटे 2 छात्र कर रहे आत्महत्या, कन्हैया कुमार बोले- परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए कॉमेडी
जूली का भाजपा पर हमला : भाजपा राज में घर से बाहर निकलने में भी डर रहीं बहन-बेटियां, मूकदर्शक बनी बैठी सरकार
इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना
एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से दिल्ली लौटी, जानें क्या है कारण
सिलेंडर की आग ने जलाया बजट : फिर सुलगने लगी अंगीठी की आग, रसोई में धुएं वाले चूल्हे की वापसी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बंगाल जैसे चुनावों से बर्बाद हो जाएगा देश, दवाब में चुनाव आयोग और न्यायपालिका