केरल में गुणवत्ता जांच में 20 बैच फेल : राजस्थान समेत 9 राज्यों की दवाओं की बिक्री पर रोक, बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश

प्रभावित बैच का इस्तेमाल न करें लोग

केरल में गुणवत्ता जांच में 20 बैच फेल : राजस्थान समेत 9 राज्यों की दवाओं की बिक्री पर रोक, बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश
औषधि नियंत्रण विभाग ने लैब जांच में मानक गुणवत्ता (NSQ) में फेल पाए गए दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों के 20 बैचों की बिक्री व वितरण पर रोक लगा दी है। इनमें डाइसाइक्लोमाइन, डोलीप्रान और टेल्मिसार्टन जैसी दवाएं शामिल हैं। राजस्थान समेत कई राज्यों में बने इन बैचों को तुरंत बाजार से हटाने और उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।

तिरुवंनतपुरम। केरल के औषधि नियंत्रण विभाग ने जून में अपनी प्रयोगशाला परीक्षणों में मानक गुणवत्ता के नहीं (एनएसक्यू) पाए जाने के बाद राज्य भर में दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों के 20 बैचों की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। राज्य के औषधि नियंत्रक ने कहा कि यह रोक पहचाने गए बैच के सभी स्टॉक पर लागू होगी। उन्होंने थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता, फार्मेसी, अस्पताल और इन उत्पादों को रखने वाले दूसरे संस्थानों को निर्देश दिया कि वे तुरंत इन्हें बिक्री से हटा लें, संबंधित आपूर्तिकर्ता को वापस कर दें और संबंधित जिला औषधि नियंत्रण प्राधिकरणों को इसकी जानकारी दें, जिन दवाओं के बैचों को मानकों के विपरीत पाया गया है, उनमें मुख्य रूप से डाइसाइक्लोमाइन , डोलीप्रान और टेल्मिसार्टन आदि शामिल हैं

उन्होंने बताया कि प्रभावित बैच केरल और कई अन्य राज्यों महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनियों द्वारा बनाए गए थे। राज्य के औषधि नियंत्रक ने आम जनता और स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों को सलाह दी कि वे प्रभावित बैच का इस्तेमाल करें। साथ ही, सभी डीलर और अस्पतालों को निर्देश दिया कि वे जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इन्हें तुरंत बाजार से हटाना सुनिश्चित करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन