जॉर्जिया में विमान क्रैश : हादसे में सवार 20 सैनिकों की मौत, रडार से टूट गया था संपर्क 

खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया

जॉर्जिया में विमान क्रैश : हादसे में सवार 20 सैनिकों की मौत, रडार से टूट गया था संपर्क 
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त सी-30 मालवाहक विमान में सवार सभी 20 सैनिकों की मौत हो गई। अजरबैजान से तुर्की जा रहा विमान जॉर्जिया के सिग्नागी क्षेत्र में रडार संपर्क टूटने के बाद गिरा। तुर्की-जॉर्जिया ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया। राष्ट्रपति अर्दोगन और जॉर्जियाई प्रधानमंत्री ने राहत कार्यों पर चर्चा की।

अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त सी-30 मालवाहक विमान में सवार सभी 20 सैनिकों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद तुर्की और जॉर्जिया के अधिकारियों ने समन्वित खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। जॉर्जिया के गृह मंत्रालय के अनुसार अजरबैजान से तुर्की जा रहे इस विमान का जॉर्जियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के 27 मिनट बाद रडार से संपर्क टूट गया और यह अजरबैजानी सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर जॉर्जिया के सिग्नागी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अर्ध-सरकारी संवाद समिति अनादोलु की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनास्थल के चारों ओर एक बड़ा सुरक्षा घेरा बनाकर कई एम्बुलेंस और अग्निशमन दल घटनास्थल पर तैनात किए गए थे। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोगन और जॉर्जियाई प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्ज ने खोज और बचाव कार्यों को लेकर मंगलवार शाम को फोन पर चर्चा की। तुर्की वायु सेना में 1964 से सेवारत था। तुर्की ने अपने पुराने बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए हाल ही में ब्रिटेन से सुपर हरक्यूलिस विमान खरीदने की घोषणा की है। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता