टेक्सस में अंधाधुंध फायरिंग में भारतीय मूल की छात्रा सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत; संदिग्ध की मौत, पुलिस जांच शुरू

भारतीय छात्रा सविता शान की मौत से शोक

टेक्सस में अंधाधुंध फायरिंग में भारतीय मूल की छात्रा सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत; संदिग्ध की मौत, पुलिस जांच शुरू

अमेरिका के ऑस्टिन में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस की भारतीय मूल की छात्रा सविता शान सहित चार लोगों की जान चली गई। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया, जिसके पास से ईरानी झंडा मिला है। एफबीआई अब इस हमले के अंतरराष्ट्रीय और वैचारिक संबंधों की गहन जांच कर रही है।

अमेरिका। अमेरिका के टेक्सस स्थित ऑस्टिन में हुई गोलीबारी ने भारतीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट के व्यस्त नाइटलाइफ इलाके में रविवार देर रात एक हमलावर ने बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। अब मृतकों में 21 वर्षीय भारतीय मूल की छात्रा सविता शान की पहचान हुई है।

सविता यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस एट ऑस्टिन में डुअल-डिग्री प्रोग्राम की अंतिम वर्ष की छात्रा थीं और मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम तथा इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रा बताया।

हमले के पीछे संभावित अंतरराष्ट्रीय या वैचारिक संबंधों की जांच एफबीआई की ज्वाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स कर रही है। पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय संदिग्ध नडियागा डायग्ने को मौके पर ही मार गिराया गया। उसके घर से बरामद सामग्री में एक ईरानी झंडा भी मिला है, जिसके आधार पर जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण