पाकिस्तान और इराक से 433 अफग़ानी कैदी रिहा, बोल्डक सीमा के रास्ते देश में आए वापस 

प्रांत में पुल-ए-अब्रेसिम सीमा पार करके वापिस लौटे

पाकिस्तान और इराक से 433 अफग़ानी कैदी रिहा, बोल्डक सीमा के रास्ते देश में आए वापस 

पाकिस्तान और इराक की जेलों में बंद 433 अफग़ानी कैदियों को अफग़ानिस्तान वापस भेजा गया। पाकिस्तान से 430 कैदी कंधार प्रांत में और इराक से 3 कैदी निमरोज प्रांत में लौटे। यह अक्टूबर के अंत में 170 कैदियों की वापसी के बाद हुआ। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 10,000 से अधिक अफग़ानी अभी विदेशों में जेलों में हैं।

काबुल। पाकिस्तान और इराक की जेलों में बंद 433 अफग़़ानी कैदियों को पिछले सप्ताह रिहा कर अफग़़ानिस्तान भेज दिया गया है। अफग़़ानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।  

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में हिरासत में लिए गए 430 लोग दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक सीमा के रास्ते देश में वापस आ गए। इसके अलावा छह महीने से इराक की जेलों में बंद तीन अन्य कैदी पश्चिमी निमरोज प्रांत में पुल-ए-अब्रेसिम सीमा पार करके वापिस लौटे।

यह अक्टूबर के अंत में 170 अफग़़ान कैदियों की स्वदेश वापसी के बाद हुआ है।  अफग़़ानिस्तान विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 10,000 से ज्यादा अफग़़ानी नागरिक विदेशों में मुख्यत: ईरान और पाकिस्तान की जेलों में  बंद हैं।

 

Read More श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान "दित्वाह" भारत के करीब पहुंचा, चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया