अबू धाबी में ईरान का मिसाइल हमला : मलबा गिरने से 5 भारतीय घायल, वायु रक्षा प्रणालियों ने बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक किया अवरोधित
मलबा लोगों के घायल होने का कारण बना
अबू धाबी में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बड़ा हादसा टला, लेकिन मलबा गिरने से पांच भारतीय घायल हो गए। प्रशासन ने शनिवार को पुष्टि की कि केजाड़ क्षेत्र में वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक दिया। इसी दौरान गिरे मलबे से भारतीय नागरिकों को हल्की चोटें आईं, सभी सुरक्षित बताए गए हैं।
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मलबा गिरने से पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। अबू धाबी प्रशासन ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने बताया कि खलीफा इकोनॉमिक जोन्स अबू धाबी (केजाड़) के आसपास पहले रिपोर्ट की गयी घटना के संबंध में यह पुष्टि हुई है कि मलबा गिरने की इस घटना में भारतीय मूल के पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
कार्यालय के अनुसार यह घटना वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक अवरोधित किए जाने के बाद हुई, जिसके परिणामस्वरूप गिरा मलबा लोगों के घायल होने का कारण बना।

Comment List