अयोध्या में बन रहा 6 किमी लंबा पथ : हेलीकॉप्टर भी उतर सकेगा, फोर लेन लक्ष्मण पथ के पिच की चौड़ाई 30 मीटर 

मंदिर संग्रहालय का भी निर्माण 

अयोध्या में बन रहा 6 किमी लंबा पथ : हेलीकॉप्टर भी उतर सकेगा, फोर लेन लक्ष्मण पथ के पिच की चौड़ाई 30 मीटर 
अयोध्या में बरसात के बाद लक्ष्मण पथ का निर्माण फिर शुरू हो गया है। 6.07 किमी लंबा यह फोरलेन मार्ग गुप्तारघाट से नयाघाट बंधा के समानांतर बन रहा है, जिसकी लागत 180 करोड़ है। 30 मीटर चौड़ी सड़क पर हेलीकाप्टर भी उतर सकेंगे। 31 मार्च 2026 तक पूरा होने वाले इस मार्ग के साथ मंदिर संग्रहालय निर्माण की भी योजना है।

अयोध्या। बरसात का सीजन समाप्त होने के बाद फिर से लक्ष्मण पथ का निर्माण शुरू हो गया है। इस बार निर्माण जीरो प्वाइंट, गुप्तारघाट से शुरू है, पहले बीच से शुरू हुआ था। यह पथ 6.07 किमी. लंबा है। इस परियोजना की लागत 180 करोड़ रुपए है। निर्माण खंड-तीन इसकी कार्यदायी संस्था है। फोर लेन पथ के पिच की चौड़ाई 30 मीटर है। पटरी व स्लोप आदि लेकर यह 45 मीटर है। लक्ष्मण पथ का गुप्तारघाट-नयाघाट बंधा के समानांतर निर्माण हो रहा है। सड़क की चौड़ाई 30 मीटर होने से अयोध्या-बिल्वहरिघाट बंधे की तरह इस पर भी हेलीकाप्टर उतारा जा सकेगा।

मंदिर संग्रहालय का भी निर्माण :

मुख्यमंत्री जब पौधारोपण महोत्सव कार्यक्रम में नौ जुलाई को आए थे, तो उनका हेलीकाप्टर बिल्वहरिघाट बंधा के फोरलेन पर उतारा गया था। गुप्तारघाट से लक्ष्मण पथ होते हुए सीधे अयोध्या पहुंचा जा सकेगा। लक्ष्मण पथ और 14 कोसी परिक्रमा पथ के बीच में करीब एक किमी. चौड़ाई में पर्याप्त भूमि है, जिस पर धीरे-धीरे आबादी बसना शुरू है। दोनों तरफ फोरलेन होने से आने वाले कुछ महीने में इसके बीच की भूमि भी सोना के भाव बिकने लगेगी। मंदिर संग्रहालय का भी निर्माण किया जाना है। कार्यदायी संस्था 31 मार्च 2026 तक लक्ष्मण पथ को तैयार करने का दावा कर रही है। इससे पहले रामनगरी में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ व रामजन्मभूमि पथ पहले से है। अगले वर्ष लक्ष्मण पथ भी रामनगरी का हिस्सा हो जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता