आन्ध्र प्रदेश में बोलेरो और रेडी-मिक्स वाहन की टक्कर : महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
रकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
कुरनूल जिले में गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मंत्रालयम मंडल के चिलाकलाडोना में बोलेरो और रेडी-मिक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर में तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु से दर्शन के लिए जा रहे 16 श्रद्धालु इस हादसे का शिकार बने।
कुरनूल। आन्ध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल के चिलाकलाडोना में गुरुवार तड़के एक बोलेरो वाहन की रेडी-मिक्स वाहन से आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार 16 लोगों का एक समूह कर्नाटक के चिक्कमगलुरु से मंत्रालयम जा रहा था, ताकि राघवेंद्रस्वामी के दर्शन कर सके, तभी यह दुर्घटना हुई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने एममिगानूर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Tags: collision
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List