कर्नाटक में तेज रफ्तार से 7 सात लोगों की मौत : कार ने बाइक सवाकर को रौंदा, फिर कैंटर को मारी टक्कर

तेज रफ्तार गाड़ी चलाने को लेकर चिंता बढ़ा दी

कर्नाटक में तेज रफ्तार से 7 सात लोगों की मौत : कार ने बाइक सवाकर को रौंदा, फिर कैंटर को मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार ने अपने आगे चल रही बाइक को पहले टक्कर मार दी। इसके बाद कार उसी रास्ते पर चल रही एक कैंटर गाड़ी से टकरा गयी।

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में होसकोटे तालुक के एम सत्यवारा गांव के पास सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा एक कार, एक बाइक और एक कैंटर गाड़ी की टक्कर की वजह से हुआ। पुलिस ने इस हादसे की वजह वाहनों की तेज रफ्तार होने की आशंका जतायी है। यह हादसा होसकोटे-डबसपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार ने अपने आगे चल रही बाइक को पहले टक्कर मार दी। इसके बाद कार उसी रास्ते पर चल रही एक कैंटर गाड़ी से टकरा गयी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अचानक हुई टक्कर ने राजमार्ग पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि कार कथित तौर पर तेज रफ्तार में चल रही थी और  पीछे से बाइक को टक्कर मारने के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया तथा फिर कैंटर से टकरा गयी। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस ने गाड़ी चलाने वालों से सावधानी बरतने, गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

Read More गोदाम पर छापा : कोरेक्स कफ सिरप और नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, जानें पूरा मामला

Read More मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी और तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर, लोगों से खान-पान में भी सुधार लाने की अपील की 

 

 

 

Read More ओडिशा के पूर्व सीएम पर निशिकांत की टिप्पणी के विरोध में बीजद का राज्यसभा से बहिर्गमन: बीजू पटनायक को बताया अमेरिकी खुफिया एजेन्सी सीआईए का एजेन्ट 

 

 

 

Tags: crushes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत