मेक्सिको की जेल में हुए दंगे : 7 कैदियों की मौत, जवानों ने जेल पर किया नियंत्रण 

11 अन्य घायल हो गए

मेक्सिको की जेल में हुए दंगे : 7 कैदियों की मौत, जवानों ने जेल पर किया नियंत्रण 

मेक्सिको के पूर्वी राज्य वेराक्रूज के टक्सपैन शहर में एक जेल में हुए दंगे में कम से कम 7 कैदियों की मौत हो गई।

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के पूर्वी राज्य वेराक्रूज के टक्सपैन शहर में एक जेल में हुए दंगे में कम से कम 7 कैदियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। राज्य के लोक सुरक्षा सचिवालय ने यह जानकारी दी। सचिवालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि दंगे के बाद सुबह राष्ट्रीय रक्षा और राज्य के लोक सुरक्षा सचिवालय के कर्मियों के साथ राष्ट्रीय गार्ड के जवानों ने जेल पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया।

पोस्ट में कहा गया कि दंगे के परिणामस्वरूप 7 कैदियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की सूचना मिली है, साथ ही 11 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सचिवालय ने कहा कि जेल में दंगे पर नियंत्रण कर लिया गया और कई कैदियों को पानुको शहर की एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। वेराक्रूज राज्य सरकार ने अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय में सुशासन और जेलों में सुरक्षा स्थितियों में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग