रस्सी पर लगाईं 8 क्लिप और रच दिया इतिहास, डॉगी का कमाल देख रह जाएंगे दंग

डॉगी के हुनर के आगे इंसान भी फेल!

रस्सी पर लगाईं 8 क्लिप और रच दिया इतिहास, डॉगी का कमाल देख रह जाएंगे दंग
अमेरिका की पांच साल की लैब्राडोर डॉगी जावा ने अनोखा कारनामा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उसने महज एक मिनट में कपड़े सुखाने की रस्सी पर आठ क्लिप लगाईं। मालकिन लिसा रिकार्ड्स ने उसे 200 से अधिक करतब सिखाए हैं। जावा दरवाजे खोलने, लाइट जलाने और रंग पहचानने जैसे कामों में भी माहिर है।

वॉशिंगटन। आमतौर पर पालतू कुत्तों को घर में खिलौनों से खेलते या अपने मालिक के इशारों पर करतब दिखाते देखा होगा, लेकिन अमेरिका की पांच साल की लैब्राडोर डॉगी जावा घर के कामों में भी माहिर है। उसने एक मिनट में कपड़े सुखाने की रस्सी पर आठ क्लिप लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इस उपलब्धि में उसकी मालकिन लिसा रिकार्ड्स ने भी उसका साथ दिया। 46 वर्षीय लिसा पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। वह जावा को महज 10 सप्ताह की उम्र में घर लाई थीं। शुरुआत में जावा को सेवा देने वाले कुत्ते के रूप में प्रशिक्षित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम के लिए उपयुक्त नहीं पाए जाने पर लिसा ने उसे अपना पालतू बना लिया। इसके बाद दोनों ने नए-नए करतब सीखने शुरू किए।

लिसा के अनुसार, जावा बेहद उत्साही है और नई चीजें सीखने में उसकी खास दिलचस्पी है। वह दरवाजे खोलने जूते-मोजे उतारने, जैकेट की चेन खोलने और लाइट जलाने-बुझाने जैसे काम कर सकती है। जावा को अब तक 200 से अधिक संकेत और करतब सिखाए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, वह गुल्लक में सिक्के डालने, रंग पहचानने और खाद्य पदार्थों में ग्लूटेन का पता लगाने में भी माहिर है।

Tags: rope

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कंगना रनौत का दावा, विपक्ष के राजनीतिक पैंतरे नहीं आने वाले काम; जनता मोदी-योगी के साथ कंगना रनौत का दावा, विपक्ष के राजनीतिक पैंतरे नहीं आने वाले काम; जनता मोदी-योगी के साथ
प्रयागराज में एक स्टोर उद्घाटन के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष के 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान पर तीखा हमला...
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव  
जीएसटी लागू होने के बाद राजस्थान का रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण, अक्टूबर में मिले 7,047 करोड़
कवायद : त्योहारों पर जयपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया होल्डिंग एरिया
मुद्रा बाजार: अमेरिकी चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट से रुपया मजबूत, दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा
रस्सी पर लगाईं 8 क्लिप और रच दिया इतिहास, डॉगी का कमाल देख रह जाएंगे दंग
पंचायत चुनाव का तीसरा रण : किसके हाथ आएगी गांव की सत्ता, 22 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की परीक्षा