कोलंबिया में भूस्खलन में 8 लोगों की मौत : लापता लोगों की तलाश जारी, 10 घर प्रभावित 

इस समय सबसे ज्यादा एकजुटता की जरूरत है

कोलंबिया में भूस्खलन में 8 लोगों की मौत : लापता लोगों की तलाश जारी, 10 घर प्रभावित 

एंटिओक्विया के गवर्नर एंड्रेस जूलियन ने कहा कि आपातकाल का निपटने के लिए विभाग के सभी संसाधन जुटाए गए हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं।

बोगोटा। उत्तर पश्चिमी कोलंबिया में एंटिओक्विया विभाग के बेलो नगरपालिका में भूस्खलन में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेयर लोरेना गोंजालेज ने कहा कि बहुत दुख के साथ मैं आपको सूचित करती हूं कि आज सुबह करीब 3:25 बजे ग्रैनिजल सेक्टर में भूस्खलन हुआ। अब तक हमने 8 लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ला नेग्रा धारा के ज्यादा प्रवाह से शुरू हुए भूस्खलन ने एल पिनार पड़ोस के 10 घरों को प्रभावित किया।

एंटिओक्विया के गवर्नर एंड्रेस जूलियन ने कहा कि आपातकाल का निपटने के लिए विभाग के सभी संसाधन जुटाए गए हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं, जबकि यहां के निवासी इलाके को खाली कर रहे हैं और आगे भूस्खलन के जोखिम के कारण अस्थायी शिविरों में शरण ले रहे हैं। स्थानीय निवासी कार्लोस एंड्रेस मेसा ने कहा कि हमें इस समय सबसे ज्यादा एकजुटता की जरूरत है। हमें कंबल, भोजन और प्रार्थना की जरूरत है ताकि नदी फिर से न बहे, जैसा कि सुबह हुआ था। 

Tags: Landslide

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प