मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा : यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, वैष्णव ने कहा- 2027 में शुरू होगा ट्रेन सेवा का पहला चरण

परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा : यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, वैष्णव ने कहा- 2027 में शुरू होगा ट्रेन सेवा का पहला चरण
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80% काम पूरा हो चुका है और 2027 में सूरत-बिलीमोरा सेक्शन पर पहले चरण की सेवा शुरू होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना का विस्तार बाद में अहमदाबाद और मुंबई तक होगा। साथ ही साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर संयंत्र के उद्घाटन को ऐतिहासिक बताया।

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 2027 में बुलेट ट्रेन सेवा का पहला चरण शुरू हो जायेगा। वैष्णव ने आज अहमदाबाद हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक कर शहर और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अहमदाबाद और रेलवे से संबंधित 5 प्रमुख परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में सूरत-बिलीमोरा सेक्शन पर बुलेट ट्रेन सेवा का पहला चरण शुरू हो जायेगा। इसके बाद परियोजना का विस्तार क्रमिक रूप से वापी -सूरत, अहमदाबाद और अंतत: मुंबई तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गुजरात, विशेष रूप से अहमदाबाद में विश्वस्तरीय रेलवे अवसंरचना, आधुनिक रेलवे स्टेशन, बेहतर सड़क संपर्क और अत्याधुनिक परिवहन सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, शहरी यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नयी गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 28 फरवरी और 31 मार्च को साणंद में दो अन्य सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी जा चुकी है।

Tags: work

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी  कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
जयपुर में आयोजित ट्रांस-कैथेटर लर्निंग प्रोग्राम में देश-विदेश के हृदय विशेषज्ञों ने बिना चीर-फाड़ वाली अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।...
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल