बैंकॉक में स्कूल में 9वीं की छात्र ने की फायरिंग: 6 लोगों की मौत, 15 घायल; घूम-घूमकर चलाई गोलियां

हमलावर छात्र की भी मौत

बैंकॉक में स्कूल में 9वीं की छात्र ने की फायरिंग: 6 लोगों की मौत, 15 घायल; घूम-घूमकर चलाई गोलियां
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलावर छात्र की भी मौके पर ही मौत हो गई।

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 15 अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना बैंकॉक के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके में बंग क्रुआइ जिले के डेब्सीरिन नोंगथबुरी स्कूल में हुई। बैंकॉक पुलिस ने बताया कि घटना में संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो गयी है। वह नौवीं कक्षा का छात्र था और महज 14 वर्ष का था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने एक शिक्षक को गोली मारने से पहले अलग-अलग कक्षाओं में घूम-घूमकर गोलीबारी की।

थाईलैंड में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले साल फरवरी में, दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई जिले में एक स्कूल में एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद एक शिक्षक की मौत हो गई थी और एक छात्र घायल हो गया था। इसके अलावा, अक्टूबर 2022 में नोंग बुआ लाम्फू प्रांत में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने बंदूक और चाकू से किए गए हमले में बच्चों सहित कई लोगों की हत्या कर दी थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन