मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग

घर के दरवाजों में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगा था

मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग

इंदौर में तड़के भीषण आग हादसे ने 6 लोगों की जान ले ली, जबकि 3 घायल हैं। ईवी कार के चार्जिंग प्वाइंट में विस्फोट से लगी आग तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई। घर में रखे गैस सिलेंडर और रसायनों ने आग को और भड़काया। इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुलने से लोग फंस गए।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आज एक भीषण हादसे में एक घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हैं। हादसे के बारे में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तड़के लगभग चार बजे इस हादसे के बारे में सूचना मिलते ही लगभग 10 से 15 मिनट के भीतर बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया था। आग मकान की दूसरी मंजिल तक फैल गई थी। हादसे में 3 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 6 लोगों की मृत्यु हो गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आग ईवी चार्जिंग प्वाइंट से लगी। ऐसा माना जा रहा है कि घर के दरवाजों में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगा था, जो विस्फोट के बाद फैली आग के कारण खुल नहीं पाया और घर के लोग आग की चपेट में गए।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार घर के बाहर एक ईवी कार चार्ज हो रही थी, जिसके चार्जिंग प्वाइंट में विस्फोट के कारण आग लगी। घर के अंदर लगभग 10 गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया, जिसके कारण आग बहुत तेजी से फैली। बताया जा रहा है कि इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्सी इलाके का ये तीन मंजिला मकान पेशे से पॉलीमर व्यवसायी मनोज पुगलिया का है। पॉलीमर के व्यवसाय के कारण घर में कई रसायन भी रखे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर हादसा : डिवाइडर से टकराकर 30 फुट गहरी खाई में गिरी फॉरच्यूनर, 3 दोस्तों की मौत दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर हादसा : डिवाइडर से टकराकर 30 फुट गहरी खाई में गिरी फॉरच्यूनर, 3 दोस्तों की मौत
चालक को नींद की झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ा ।
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 : एसीएस का निरीक्षण, रिवर्स कॉल से संतुष्टि फीडबैक लेने के निर्देश
अमेरिकी का ईरान में हमला : होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट मिसाइल ठिकानों पर की बमबारी, कहा- अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए थी खतरा
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस
राजस्थान से आए पत्रकारों के दल ने किसान से की मुलाकात : राम शरण से ली आधुनिक खेती से आय वृद्धि के मॉडल के बारे में जानकारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का भी किया अवलोकन
दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप
ऑपरेशन ‘जेन्टल-मेन्टल’ सफल : 40 हजार के इनामी MD सप्लाई नेटवर्क का सरगना राजू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला