आधार की छुट्टी, अब वोटर आईडी से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? जयराम ने उठाए सवाल

आधार की जगह वोटर आईडी पर कांग्रेस का हमला

आधार की छुट्टी, अब वोटर आईडी से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? जयराम ने उठाए सवाल
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आधार की जगह वोटर आईडी जरूरी हो सकती है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने आशंका जताई कि इससे लाखों लोग कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''वोट चोरी तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी तस्वीर हक-हुकूक की चोरी है।''

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान के लिए आधार कार्ड की जगह मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) को मुख्य दस्तावेज बनाने के केंद्रीय पंचायती राज मंत्री के मीडिया में आ रहे बयानों पर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे सामाजिक कल्याण और सुरक्षा योजनाओं से और अधिक लोग वंचित हो सकते हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह पिछले कुछ दिनों में दो बार कह चुके हैं कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान के लिए आधार की जगह वोटर आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने पूछा कि क्या यह अब मोदी सरकार की आधिकारिक नीति है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए  कि अब आधार का इस्तेमाल उसके उस मूल उद्देश्य के लिए नहीं होगा जिसके लिए इसकी शुरुआत की गई थी।

रमेश ने कहा कि आधार के इस्तेमाल के कारण पहले ही लाखों लोग सामाजिक कल्याण और सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित हुए हैं। अब वोटर कार्ड को लाभार्थियों की पहचान का आधार बनाने से बड़ी संख्या में और लोग इन योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा,''वोट चोरी तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी तस्वीर हक-हुकूक की चोरी है।

उल्लेखनीय है कि  केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) का वह बयान समाचार माध्यमों में खूब प्रसारित हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकारी योजनाओं का पैसा पाने के लिए लाभार्थियों को जल्द ही आधार की जगह वोटर आईडी नंबर और फिंगरप्रिंट या दूसरी बायोमेट्रिक पहचान का इस्तेमाल करना होगा।

 

Read More दिवाली पर यूपी में बड़ी तबाही की तैयारी, खालिस्तानी नेशनल आर्मी ने भेजा धमकी भरा ई-मेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Read More दिवाली से पहले शुभ संयोग, रवि पुष्य योग में खरीदारी की धूम

 

Read More आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बाढ़ का खतरा

 

Tags: aadhaar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी चुनाव के नतीजों से झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछलकर 79 हजार के पार अमेरिकी चुनाव के नतीजों से झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछलकर 79 हजार के पार
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में भारी गिरावट से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर घरेलू...
ई-वेस्ट का जिम्मेदार निस्तारण करें, पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं; आरआईसी में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट संग्रहण अभियान
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 23 साल लंबे करियर को कहा अलविदा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास
महाराष्ट्र सरकार पर बरसे राहुल: गोकुल डेयरी में भी भाजपा कर रही है जनादेश की चोरी, बोले- किसान भूलता नहीं
कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर कर रही हमला, इसलिए सड़क पर उतरे : अश्विनी वैष्णव
आधार की छुट्टी, अब वोटर आईडी से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? जयराम ने उठाए सवाल
राजस्थान संस्कृत अकादमी की अनूठी पहल, NEP-2020 के तहत पहली बार इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित