आप ने भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की दी चुनौती, संजय सिंह ने कहा - बिधूड़ी नहीं तो कौन होगा जनता का मुख्यमंत्री

बिधूड़ी से सार्वजनिक मंच पर डिबेट करना चाहते हैं

आप ने भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की दी चुनौती, संजय सिंह ने कहा - बिधूड़ी नहीं तो कौन होगा जनता का मुख्यमंत्री

वह दिल्ली के बारे में क्या सोचते हैं। इस विषय पर केजरीवाल ने कहा था कि वह बिधूड़ी से सार्वजनिक मंच पर डिबेट करना चाहते हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि अगर रमेश बिधूड़ी उनका मुख्यमंत्री चेहरा नहीं हैं तो फिर कौन है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दो-तीन दिन पहले पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के नेता रमेश बिधुड़ी को खुलेआम चुनौती दी थी। उन्होंने बिधूड़ी से पूछा था कि दिल्ली को लेकर उनका विजन क्या है और वह दिल्ली के बारे में क्या सोचते हैं। इस विषय पर केजरीवाल ने कहा था कि वह बिधूड़ी से सार्वजनिक मंच पर डिबेट करना चाहते हैं। 

सिंह ने कहा कि बिधूड़ी भाजपा में मुख्यमंत्री पद के सबसे सशक्त और मजबूत दावेदार हैं। उनके अंदर वह सारी योग्यता है, जो भाजपा में मुख्यमंत्री बनने के लिए चाहिए। वह सब कुछ बिधूड़ी के पास मौजूद है। आप नेता ने कहा कि अब पता चल रहा है कि बिधूड़ी कह रहे हैं कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। अगर वह चेहरा नहीं है, तो भाजपा को बताना चाहिए कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। यह बहुत ही खतरनाक बात है कि चुनाव हो जाएगा और चुनाव तक दिल्ली वालों के यह पता ही नहीं चलेगा कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है।

 

Tags: sanjay

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला