आप विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दिया : निजी कारणों के चलते की राजनीति छोड़ने की घोषणा, कहा- जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी सरकार 

मान एक लोकप्रिय पंजाबी गायिका है

आप विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दिया : निजी कारणों के चलते की राजनीति छोड़ने की घोषणा, कहा- जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी सरकार 

मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मान 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट से निर्वाचित हुईं और भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कुछ समय के लिए मंत्री रहीं।

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की खरड़ सीट से विधायक अनमोल गगन मान ने निजी कारणों के चलते राजनीति छोड़ने की घोषणा की और विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। गायिका से राजनेता बनीं मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से अध्यक्ष को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाये। मेरी शुभकामनायें पार्टी के साथ हैं। 

मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मान 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट से निर्वाचित हुईं और भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कुछ समय के लिए मंत्री रहीं। पिछले साल कैबिनेट फेरबदल में हटाए जाने से पहले, उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, श्रम एवं आतिथ्य जैसे प्रमुख विभागों का कार्यभार संभाला था। राजनीति में आने वाली मान एक लोकप्रिय पंजाबी गायिका हैं।

 

Tags: aap

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प