पंजाब चुनाव की जंग में AAP ने खोले पत्ते : 40 उम्मीदवार घोषित, मान फिर धुरी से मैदान में

चुनावी बिसात बिछाने लगी AAP

पंजाब चुनाव की जंग में AAP ने खोले पत्ते : 40 उम्मीदवार घोषित, मान फिर धुरी से मैदान में
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने पहली चाल चलते हुए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी से टिकट मिला है। सूची में कई मंत्रियों और मौजूदा विधायकों पर फिर भरोसा जताया गया है। अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों का ऐलान किया गया।

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धुरी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सूची में पंजाब सरकार के कई मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं को भी दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति दे दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में हुई राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के अनुसार उम्मीदवारों का चयन जनता के बीच कराए गए सर्वे और उन्हें मिली प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है।

केजरीवाल ने सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनसे 2027 के विधानसभा चुनाव में 2022 के प्रदर्शन से भी बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जुटने का आह्वान किया। सूची में माझा क्षेत्र से बटाला में अमनशेर सिंह शेरी कलसी, अजनाला में कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण में डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन में हरमीत सिंह संधू और खेमकरण में सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया गया है। दोआबा क्षेत्र में नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा, चब्बेवाल से इशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय कृष्ण सिंह रौड़ी और बलाचौर से संतोष कटारिया को टिकट दिया गया है।

रूपनगर से दिनेश चड्ढा, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग और समराला से जगतार सिंह दयालपुरा चुनाव लड़ेंगे। लुधियाना जिले की पांच सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें लुधियाना पूर्वी से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना केंद्रीय से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना पश्चिमी से संजीव अरोड़ा और लुधियाना उत्तरी से चौधरी मदन लाल बग्गा शामिल हैं। इसके अलावा पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

मालवा क्षेत्र में निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट से देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सावना और मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़ को टिकट दिया गया है। इसी तरह कोटकपूरा से विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनवाली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा, धूरी से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Read More दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल

सूची जारी होने के बाद श्री मान ने कहा कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा समय से पहले की है, ताकि उन्हें मतदाताओं के बीच जाकर काम करने और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने का पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि पीएसी की बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा हुई और जिन नामों को जनता के सर्वे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, उन्हें टिकट दिया गया है। पार्टी नए चेहरों को भी अवसर देगी। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मानना है कि चुनाव से काफी पहले उम्मीदवार घोषित करने से उन्हें जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के गांवों में सड़कों, तालाबों, विकास कार्यों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए अनुदान दिया गया है। उनके अनुसार, राज्य में रोजगार, आम आदमी क्लीनिक और सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी काम किया गया है। उन्होंने इन कार्यों को लेकर पार्टी की ओर से जनता के बीच जाने की बात कही।

Read More 9 दिन में तीन मौतें, सीजेरियन डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता ने तोड़ा दम

मुख्यमंत्री ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का किसी राजनीतिक दल से मुकाबला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में गांवों और शहरों में विकास कार्य करवाये हैं और पार्टी इन्हीं कार्यों के आधार पर जनता के बीच जायेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले टिकटों की घोषणा करने से बचती है, क्योंकि उसे पार्टी के भीतर बगावत और असंतोष का डर रहता है। इसके विपरीत आप ने उम्मीदवारों को पहले ही मैदान में उतारने का फैसला किया है, ताकि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके। आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया पर सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीदवारों से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने, उनकी समस्याएं सुनने और पंजाब के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करने की अपील की। उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य में दोबारा सरकार बनने का विश्वास भी जताया।

Read More गांवों ने चुन लिए पंच-सरपंच : खानपुरा में सरपंच प्रत्याशी आपस में भिड़े, बीकानेर की बज्जू पंचायत समिति में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

पार्टी की पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा कई मौजूदा विधायकों और प्रमुख नेताओं को दोबारा अवसर दिया गया है। अब दूसरी सूची में शेष विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार रहेगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप की इस घोषणा से पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Tags: aap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग : फॉर्म-6 में बदलाव कर की आपराधिक साजिश, लोगों के नाम काटे: खड़गे के 6 आरोप विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग : फॉर्म-6 में बदलाव कर की आपराधिक साजिश, लोगों के नाम काटे: खड़गे के 6 आरोप
वोट चोरी के आरोपों पर इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद आयोजित कर उन्हें...
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ, गंभीर मरीजों के उपचार और सेप्सिस प्रबंधन पर मंथन
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज
राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन 
पंजाब चुनाव की जंग में AAP ने खोले पत्ते : 40 उम्मीदवार घोषित, मान फिर धुरी से मैदान में
सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस में हो गई सामान्य डिलीवरी
समुद्र में बन रहा बड़ा खतरा! 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं