आप ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल : बद से बदतर हो रहे है हालात,  सौरभ भारद्वाज ने कहा- बस राजनैतिक कामों में व्यस्त है पुलिस 

मंदिर के सेवादार की ऐसी निर्मम हत्या ? कैसे हिंदू बन गए हैं हम लोग ?

आप ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल : बद से बदतर हो रहे है हालात,  सौरभ भारद्वाज ने कहा- बस राजनैतिक कामों में व्यस्त है पुलिस 
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कालकाजी मंदिर में प्रसाद में चुन्नी नहीं देने पर मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या की गई। यह कल रात की घटना है। मंदिर के सेवादार की ऐसी निर्मम हत्या ? कैसे हिंदू बन गए हैं हम लोग ?

भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं । पुलिस बस राजनैतिक कामों में व्यस्त है । पुलिस बस शरीफ जनता को डराती धमकाती है। चोर, गुण्डे, गैंगस्टर पुलिस से बिल्कुल नहीं डरते । उन्हें लगता है पैसे से सब कुछ मैनेज हो जाएगा। हम पुलिस कमिश्नर से समय माँग रहे हैं। कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद में कुछ युवकों ने मंदिर के एक सेवादार की हत्या कर दी है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद