दिल्ली में आप का कई स्थानों पर प्रदर्शन : होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की मांग, आतिशी ने कहा- महिलाएं कर रही इंतजार, उन्हें सिलेंडर मिलेगा या फिर जुमला 

महिलाओं से कई वादे किए थे

दिल्ली में आप का कई स्थानों पर प्रदर्शन : होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की मांग, आतिशी ने कहा- महिलाएं कर रही इंतजार, उन्हें सिलेंडर मिलेगा या फिर जुमला 

महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि क्या उनको मुफ्त का सिलेंडर मिलेगा या फिर 2500 रुपए की तरह ही जुमला साबित होगा। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई जगहों पर प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे को पूरा करने की मांग की। आप के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से कई वादे किए थे। भाजपा का महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपए देने का वादा तो जुमला और धोखा साबित हो गया। प्रधानमंत्री ने होली-दिवाली पर हर महिला को एक मुफ्त सिलेंडर देने का दूसरा वादा किया था। दिल्ली की महिलाएं मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा होने का इंतजार कर रही हैं। अभी होली में दो दिन और बचे हैं। दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि क्या उनको मुफ्त का सिलेंडर मिलेगा या फिर 2500 रुपए की तरह ही जुमला साबित होगा। 

आप का कहना है कि दिल्ली में भाजपा को उसके चुनावी वादे याद दिलाना भी अब जुर्म हो गया है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को होली पर्व पर मुफ्त सिलेंडर देने के उसके चुनावी वादे याद दिलाया तो आईटीओ पर दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। भाजपा ने पहले महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा करके ठगा और अब वह मुफ्त सिलेंडर देने से भी मुकरने की तैयारी कर रही है। क्या भाजपा अपने सभी वादे जुमले साबित करेगी? 

दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत 'आपÓ कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर भाजपा से चुनावी वादे पूरे करने की मांग की। इसी तरह, कालकाजी और संगम विहार समेत अन्य जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया और कहा कि 2500 रुपए का वादा तो जुमला निकला, क्या होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या फिर यह भी जुमला निकलेगा? आप के पूर्व विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले दिल्ली के लोगों से बहुत सारे वादे किए थे। इसमें महिलाओं के खाते में 2500 रुपए डालने और होली-दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त देने के दो प्रमुख वादे थे। महिलाओं को 08 मार्च तक 2500 रुपए देने थे। अब 08 मार्च निकल चुकी है, लेकिन अभी तक महिलाओं का पंजीकरण भी शुरू नहीं हुआ है। पैसे आने तो बहुत दूर की बात है। अब दिल्ली की महिलाएं होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रही हैं।

 

Read More पश्चिम बंगाल योजना: समिक भट्टाचार्य ने उठाया राज्यसभा में लोगों को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा, विपक्ष का जोरदार हंगामा

Tags: aap

Post Comment

Comment List

Latest News

4 फरवरी की घटना के बाद भाजपा महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ की सबसे कड़ी कार्रवाई की मांग, पीएम मोदी के नाम लिखा पत्र 4 फरवरी की घटना के बाद भाजपा महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ की सबसे कड़ी कार्रवाई की मांग, पीएम मोदी के नाम लिखा पत्र
भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में विपक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।...
13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक किसान, क्रेता एवं उद्यमी होंगे शामिल
20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव