पंजाब में आप का गैस कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन : बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग, महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल्ता पर की केंद्र सरकार की आलोचना

हालिया बढ़ोतरी हलवाइयों, छोटे रेस्तरां मालिकों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की तोड़ देगी कमर

पंजाब में आप का गैस कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन : बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग, महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल्ता पर की केंद्र सरकार की आलोचना

आम आदमी पार्टी के व्यापार और महिला प्रकोष्ठ ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रिकॉर्ड कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 19 किलो सिलेंडर 3,071 रुपये पार होने पर केंद्र सरकार को घेरा गया। नेताओं ने तीन महीने में 1,300 रुपये वृद्धि का आरोप लगाते हुए इसे छोटे कारोबारियों पर सीधा हमला बताया और तुरंत कीमतें घटाने की मांग की।

जालंधर। आम आदमी पार्टी (आप) व्यापार प्रकोष्ठ और महिला  प्रकोष्ठ जिला जालंधर ने रविवार को कंपनी बाग चौक, जालंधर में वाणिज्यिक  गैस सिलेंडरों की अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा एक मई, 2026 को 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी किए जाने के फैसले के बाद किया गया। इस बढ़ोतरी के बाद कई क्षेत्रों में सिलेंडर की कीमत 3,071 से अधिक हो गई है। आप व्यापार प्रकोष्ठ  और महिला प्रकोष्ठ  के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में एकत्र हुए और मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की।

राज्य सचिव हरिंदरपाल सिंह मनोचा ने महंगाई पर नियंत्रण करने में केंद्र सरकार की पूर्ण विफलता की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह लगातार तीसरा मासिक इजाफा है, जिससे मार्च से अब तक कुल बढ़ोतरी 1,300 रुपए से अधिक हो चुकी है। जिला प्रधान (ट्रेड विंग जालंधर शहरी) इंद्रवंश सिंह ने भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन आर्थिक मोर्चे पर विफल रहा है, जबकि भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रही है।

आप नेताओं ने कहा कि हालिया वर्षों की सबसे बड़ी यह बढ़ोतरी हलवाइयों, छोटे रेस्तरां मालिकों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमर तोड़ देगी, जो पहले ही बढ़ती परिचालन लागत से परेशान हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार को आम आदमी का स्मरण सिर्फ चुनावों के दौरान होता है। जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, जनता को रिकॉर्ड तोड़ महंगाई का तोहफा दे दिया जाता है।

 

Read More इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो

Tags: gas

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार