आस्था पूनिया बनी नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट : विंग्स ऑफ गोल्ड पुरस्कार से किया सम्मानित, एक नए युग का मार्ग हुआ प्रशस्त 

नौसेना विमानन में एक नया अध्याय है

आस्था पूनिया बनी नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट : विंग्स ऑफ गोल्ड पुरस्कार से किया सम्मानित, एक नए युग का मार्ग हुआ प्रशस्त 

लेफ्टिनेंट अतुल कुमार और सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को सहायक नौसेना प्रमुख (वायु) रियर एडमिरल जनक बेवली ने प्रतिष्ठित विंग्स ऑफ गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया। 

नई दिल्ली। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट होने का गौरव हासिल किया है। नौसेना ने बताया कि विशाखापत्तनम स्थित नौसैनिक एयर बेस पर दूसरे बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स के पूरा होने के बाद उन्हें यह गौरव हासिल हुआ। इस कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए लेफ्टिनेंट अतुल कुमार और सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को सहायक नौसेना प्रमुख (वायु) रियर एडमिरल जनक बेवली ने प्रतिष्ठित विंग्स ऑफ गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया। 

सब लेफ्टिनेंट पूनिया नौसेना विमानन की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। इससे नौसेना में महिला फाइटर पायलटों के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त हुआ है। नौसेना में टोही विमानों और हेलीकॉप्टरों में पायलट तथा नौसेना वायु संचालन अधिकारियों के रूप में पहले से ही महिला अधिकारी काम कर रही हैं। नौसेना ने सब लेफ्टिनेंट पूनिया की इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भी दी है। पोस्ट में लिखा है कि नौसेना विमानन में एक नया अध्याय है। 

लेफ्टिनेंट अतुल कुमार और एसएलटी आस्था पूनिया ने सहायक नौसेना प्रमुख (वायु) रियर एडमिरल जनक बेवली से प्रतिष्ठित विंग्स ऑफ गोल्ड प्राप्त किया। सब लेफ्टिनेंट पूनिया बाधाओं को तोड़ नौसेना में महिला फाइटर पायलटों के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करते हुए नेवल एविएशन की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट बनीं। 

 

Read More गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

Tags: pilot

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग