हिरासत से रिहाई तक... अभिजीत दीपके को मिली जमानत, एक शर्त के साथ!

पहले हिरासत, फिर जमानत

हिरासत से रिहाई तक... अभिजीत दीपके को मिली जमानत, एक शर्त के साथ!
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली में तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद जमानत मिल गई। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। दीपके को शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की शर्त पर राहत मिली।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली में तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद जमानत मिल गई है। दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, रिहाई के साथ उन्हें शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़ी शर्तों का पालन करना होगा। 

दीपके को दिल्ली में तिरंगा मार्च निकालने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान नेहा बोरा को देर रात रिहा कर दिया गया, जबकि दीपके को गिरफ्तार कर विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश दिया। पार्टी के कानूनी मामलों को देखने वाली रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर दीपके की रिहाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपके को पीस बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा किया जाएगा। दीपके से शांति भंग नहीं करने और व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बांड भरवाया गया है। 

 

Tags: abhijeet

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं
खाद्य मिलावट के खिलाफ सरकार का बड़ा अभियान। स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और ब्लिंकिट के स्टोर्स पर जांच में एक्सपायरी खाद्य...
त्योहारों पर जयपुर स्टेशन में भीड़ प्रबंधन की तैयारी, जीएम ने परखी व्यवस्थाएं
व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक, बड़ी चौपड़ से आमेर तक फिलहाल टू-वे रहेगा मार्ग
भड़ाना हत्याकांड : मुख्य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, 3 और दबोचे
हिरासत से रिहाई तक... अभिजीत दीपके को मिली जमानत, एक शर्त के साथ!
त्योहारी सीजन में बड़ा धमाका, राजस्थान में टाटा का मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर  
ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ विवाद गहराने के बीच रूस पर लगे कई प्रतिबंध हटाए, कहा- प्रतिबंधों से वैश्विक बाजार को होता गंभीर नुकसान