अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके : सभी से पीछे नहीं हटने का अनुरोध, बोले- अभी और बड़ा होगा आंदोलन

पुलिस की प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके : सभी से पीछे नहीं हटने का अनुरोध, बोले- अभी और बड़ा होगा आंदोलन
शिक्षाविद सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजित दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने समर्थकों से जंतर-मंतर पहुंचने और 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल होने की अपील की।

नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ अनशन पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करवाये जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजित दीपके ने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया। दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं। सभी से अनुरोध है कि वे पीछे न हटें। यह आंदोलन अभी और बड़ा होने वाला है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे जंतर मंतर आएं। हमारा आंदोलन यहीं से आगे बढ़ेगा।

इससे पहले सीजेपी संस्थापक ने भूख हड़ताल की पुष्टि करते हुए लिखा कि 20 जुलाई को होने वाला संसद मार्च पूर्व नियोजित तरीके से ही होगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जंतर मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायलय के आदेश का पालन करते हुए ऐसा किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील की है।

 

Tags: deepke

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

PKC-ERCP परियोजना : भरतपुर फीडर के लिए 8 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण PKC-ERCP परियोजना : भरतपुर फीडर के लिए 8 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना के तहत ईसरदा से बंध बरेठा तक प्रस्तावित फीडर निर्माण के लिए सवाई माधोपुर के वजीरपुर क्षेत्र के...
महाराष्ट्र में नई स्कूल बस नीति लागू : अब हर बस में GPS-CCTV जरूरी, ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य   
हाडौती के मंदिरों की विरासत संभालने वाला विभाग खुद बेहाल, भवन की स्थिति जर्जर
मैं चंबल गार्डन हूं... कभी कोटा का दिल था, आज टूटे सपनों का मंजर हूं मैं, क्या फिर लौटेंगे मेरे सुनहरे दिन?
अमेरिका ने ईरान में पुलों को बनाया निशाना : हमलें में 3 लोगों की मौत, कई लोग हताहत
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके : सभी से पीछे नहीं हटने का अनुरोध, बोले- अभी और बड़ा होगा आंदोलन
शहनाज गिल ने ‘इश्कनामा’ के गीत ‘नरक’ का स्पेशल कवर वर्जन किया जारी, दिखा भावनात्मक अंदाज