दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा : टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के विमान का फटा टायर, 230 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतारा

विमान के दाहिने पहिये से धुआं उठता दिखा

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा : टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के विमान का फटा टायर, 230 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतारा
IGI एयरपोर्ट पर शनिवार-रविवार रात स्विस एयर की ज्यूरिख जा रही फ्लाइट LX-147 का टेकऑफ से पहले टायर फट गया। रनवे-28 पर धुआं उठने के बाद ATC ने इमरजेंसी घोषित की। 230 यात्रियों व 13 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना के बावजूद एयरपोर्ट संचालन सामान्य रहा।

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार-रविवार की रात स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस के ज्यूरिख जा रहे विमान का एक टायर फट गया। पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा कर सभी 230 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से जारी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि यह घटना रनवे 28 पर हुई। उड़ान संख्या एलएक्स-147 दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन हादसे के कारण टेकऑफ टाल दिया गया।

पोस्ट में बताया गया है कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि विमान में चालक दल के 13 सदस्यों समेत 230 लोग सवार थे। एटीसी ने रात 1.30 बजे पूर्ण आपात स्थिति की सूचना दी और बताया कि विमान का टायर फटा है। बाद में मौके पर मुआयना करने गयी टीम ने इस बात की पुष्टि की कि रनवे 28 पर विमान के दाहिने पहिये से धुआं उठता देखा गया था। घटना के तुरंत बाद यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया गया।

Tags: airport

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस