लैंडिंग के दौरान हादसा : वायु सेना का एन 32 मालवाहक विमान क्रैश, उतरने से समय लगी आग
नुकसान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं
असम के जोरहाट वायु सेना स्टेशन पर शनिवार को वायु सेना का मालवाहक विमान AN-32 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, विमान लैंडिंग के दौरान आग की चपेट में आ गया, जिससे दुर्घटना हुई। फिलहाल जान-माल के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
नई दिल्ली। वायु सेना का एक माल वाहक विमान ए एन 32 शनिवार को असम के जोरहाट वायु सेना स्टेशन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। हालांकि इसके अलावा अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। वायु सेना ने कहा है कि दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद विस्तृत ब्योरा दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार यह मालवाहक विमान जोरहाट वायु सेना स्टेशन पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सूत्रों ने बताया है कि विमान के उतरते समय इसमें आग लग गयी, जिससे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में जान माल के नुकसान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Tags: crashed
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Jun 2026 14:18:00
तड़के करीब 3 बजे पश्चिम बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास...

Comment List