असम में दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हादसा, इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे

लोको पायलट ने खोया गति पर नियंत्रण

असम में दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हादसा, इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे
डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (13125) के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह 6:54 बजे ट्रेन को दूसरी गाड़ी के लिए रास्ता देने के दौरान हुआ। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे ने वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की है। राहत-बचाव कार्य जारी है।

गुवाहाटी। असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (13125) के छह डिब्बे पटरी से उतर गये। हादसे के समय में ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। रेलवे ने बताया कि असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। रेलवे के अनुसार दूसरी ट्रेन को आगे जाने का रास्ता देने के लिए इस ट्रेन को डिगारू स्टेशन पर लगाया जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट गति पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे ने बताया कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की है। हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। महाप्रबंधक (जीएम) सहित रेलवे के अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags: train

Post Comment

Comment List

Latest News

ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक
कर्नाटक में ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद गहरा गया है। राज्य सरकार का दावा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर...
सरकारी कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़ने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
ईरान युद्ध बना महाभियोग का कारण, फिर भी बच निकले हेगसेथ
असम में दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हादसा, इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे
नीति आयोग ने राजस्थान सरकार के सुधारों की सराहना, 31 हजार आवेदन मंजूर
पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी में लापरवाही 4 वाहन मालिकों को नोटिस, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश
शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 1,400 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा