नासिक में हादसा : अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

कार सड़क किनारे पानी से लबालब भरे एक कुएं में जा गिरी

नासिक में हादसा : अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

नासिक के डिंडोरी में एक दर्दनाक हादसे में सामाजिक समारोह से लौट रही दरगोडे परिवार की अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गहरे कुएं में गिर गई। रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे में परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। वे इंदौर गांव से मैरिज हॉल में आयोजित स्नेह सम्मेलन में शामिल होकर लौट रहे थे।

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सामाजिक समारोह से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर एक गहरे कुएं में जा गिरी। जिले के डिंडोरी में रात हुए इस भीषण हादसे में दरगोडे परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंडोरी के शिवाजीनगर इलाके में स्थित एक मैरिज हॉल में एक निजी कोचिंग क्लास का स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया था।

इंदौर गांव का रहने वाला दरगोडे परिवार अपनी अर्टिगा कार से इस कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रात करीब 10:00 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब परिवार वापस घर के लिए निकला, तो मैरिज हॉल से कुछ ही दूरी पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते कार सड़क किनारे पानी से लबालब भरे एक कुएं में जा गिरी। 

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल