उत्तराखंड में टनल में हादसा : कंक्रीट ब्लॉक टूटकर गिरा, चपेट मे आने से एक श्रमिक की मौत

टनल में रात्रि लगभग 2 बजे हादसा

उत्तराखंड में टनल में हादसा : कंक्रीट ब्लॉक टूटकर गिरा, चपेट मे आने से एक श्रमिक की मौत
सिल्क्यारा टनल में देर रात बड़ा हादसा हो गया। बड़कोट साइड से करीब 900 मीटर अंदर कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का ब्लॉक टूटकर गिरने से झारखंड के 21 वर्षीय श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। एनएचआईडीसीएल ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत स्थित सिल्क्यारा टनल में रात्रि एक कंक्रीट ब्लॉक टूटने के कारण उसकी चपेट में आये एक श्रमिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रबंधन केंद्र प्रभारी शार्दूल गुसांई ने बताया कि आज प्रात: प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सिल्क्यारा टनल में रात्रि लगभग 2 बजे एक दुर्घटना हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। एनएचआईडीसीएल द्वारा घटना की विस्तृत जांच एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दुर्घटना के कारणों एवं अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी। 

Tags: tunnel

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप