भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई : ईरान की नाव से 526 किलो हेरोइन जब्त, कई पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

जांच का उद्देश्य सामान को लेने वालों की पहचान करना

भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई : ईरान की नाव से 526 किलो हेरोइन जब्त, कई पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
गुजरात एटीएस, तटरक्षक बल और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई में भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में ईरानी नाव से 526 किलो मेथामफेटामाइन व हेरोइन जब्त की। 16 दिन चले अभियान में पांच पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किए गए। लक्षद्वीप से 160 और मुंबई से 490 समुद्री मील दूर हुई कार्रवाई में नाव भी जब्त की गई। जांच जारी।

नई दिल्ली। गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते, भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक ईरानी नाव से 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लक्षद्वीप से 160 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 490 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में हुई। कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जांच का उद्देश्य इस नेटवर्क और इसके सामान को लेने वालों की पहचान करना है। करीब 16 दिन चले इस अभियान में ईरानी नाव भी जब्त की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
वित्त विभाग ने राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए। सुरेंद्र सिंह राठौड़ को भीलवाड़ा...
मल्लिकार्जुन खड़गे का सवाल : 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, बताओ किसके और क्यों? 
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में सामने आया टाइगर की माँ का सच, रिश्तों में आएगा बड़ा बदलाव
जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट साढ़े 9 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी
जल संरक्षण कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, मुख्य सचिव ने अभियान को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश
आमेर मावठा सरोवर में युवक की छलांग, अंधेरे में चला रेस्क्यू फिर भी नहीं बच सकी जान
ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर