राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत हो कार्रवाई : सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, तिवारी ने कहा- यह साधारण चोरी नहीं

कथित रूप से काले धन से वैध धन में बदला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत हो कार्रवाई : सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, तिवारी ने कहा- यह साधारण चोरी नहीं
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर के कथित चढ़ावा गबन मामले को श्रद्धालुओं की आस्था से विश्वासघात बताते हुए आरोपियों पर मकोका लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह संगठित आर्थिक अपराध है, जिसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। साथ ही ट्रस्ट में नियुक्ति और जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद एवं राज्यसभा में पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा गबन मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तिवारी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मंदिर से करोड़ों रुपये की कथित संगठित चोरी के मामले में आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया जाना चाहिए और पूरे प्रकरण की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में करायी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे और चंदे की कथित संगठित लूट का मामला है। उन्होंने दावा किया कि पहले मंदिर से धन की चोरी की गयी, फिर उसे बाहर ले जाकर रिश्तेदारों के खातों में जमा कराया गया और बाद में उसे कथित रूप से काले धन से वैध धन में बदला गया।

उन्होंने कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन लोगों को ट्रस्ट में किसने रखा था और इसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, यह पूरा मामला एक संगठित गिरोह की तरह संचालित हुआ है। दोषियों पर मकोका लगाया जाना चाहिए और मामले की जांच उच्चतम न्यायालय निगरानी में होनी चाहिए, ताकि सच सामने सके और दोषियों को सख्त सजा मिले।

Tags: action

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा