मानसून सत्र के सक्रिय रहने से होगा देश का कल्याण, कहा- एक महीने में भारत ने हासिल की कई उपलब्धियां

सदन को सुचारु रूप से चलाने की अपील

मानसून सत्र के सक्रिय रहने से होगा देश का कल्याण, कहा- एक महीने में भारत ने हासिल की कई उपलब्धियां
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सक्रिय और उत्पादक सत्र की उम्मीद जताते हुए कहा कि "मानसून और संसद, दोनों प्रोडक्टिव होंगे तो देश का कल्याण होगा।" उन्होंने अंतरिक्ष, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, राजस्थान रिफाइनरी और हाइड्रोजन ट्रेन जैसी उपलब्धियां गिनाईं तथा सांसदों से तथ्य, तर्क और राष्ट्रहित के साथ सदन चलाने की अपील की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानसून की तरह संसद का मानसून सत्र भी सक्रिय और उत्पादक रहने की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों ही सक्रिय होंगे, तो देश का कल्याण होगा। मोदी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद परिसर में कहा, हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी सक्रिय रहे और मानसून सत्र भी उत्पादक रहे, जब दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में भारत ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरिक्ष क्षेत्र में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे हर देशवासी गर्व कर सकता है।

मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून सत्र से एक दिन पहले एक भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचा था और इस बार सत्र से  दो दिन पहले ही एक भारतीय युवा स्टार्टअप ने अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह केवल संयोग नहीं बल्कि इस बात का संदेश है कि भारत के युवाओं की आकांक्षाएं और क्षमताएं अंतरिक्ष जितनी असीम हैं। उन्होंने कहा कि देश के स्टार्टअप में काम करने वाले युवाओं की औसत आयु करीब 28 वर्ष है और यही युवा भारत के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर आज देश चल पड़ा है. उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ सप्ताह पहले देश का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट देश को समर्पित किया गया। अभी कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन देश को समर्पित की गई है। विश्व के बहुत कम देश ऐसे हैं, जिसके पास ये सुविधा है, लेकिन भारत ने जो हाइड्रोजन ट्रेन देशवासियों को समर्पित की है, वो सबसे ताकतवर इंजन वाली और सबसे लंबी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत 7.7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जो देश की क्षमता और मजबूती का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि देश ने विकास की गति पकड़ ली है और संसद का यह सत्र उस गति को और तेज करने का अवसर है। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से सार्थक चर्चा करने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सदन को सुचारु रूप से चलाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा, जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती। आशा है कि यह सत्र तथ्य, तर्क और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ेगा।

Read More ईरान से बढ़ता तनाव : अमेरिका ने पश्चिम एशिया में तैनात किए लड़ाकू विमान, विमानों को भेजा जा रहा एयरबेस

Tags: session

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के पास ईरान की फ्रीज संपत्ति से होगी नुकसान की भरपाई, ट्रम्प बोले- सैन्य अभियान रखेंगे जारी अमेरिका के पास ईरान की फ्रीज संपत्ति से होगी नुकसान की भरपाई, ट्रम्प बोले- सैन्य अभियान रखेंगे जारी
ट्रंप ने कहा कि ईरान से तनाव के दौरान वाणिज्यिक जहाजों और कार्गो को हुए नुकसान की भरपाई अमेरिका के...
जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार ; तमंचे और नकदी बरामद
पूर्व विधायक प्रो. बीरू सिंह राठौड़ की तबीयत नासाज, निजी अस्पताल में भर्ती
पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष ने लगाए नारे, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
कानोता विवाद पर परिवहन निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी, आज डीजीपी से करेंगे मुलाकात
सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सीएम बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता
पेपर लीक की घटनाएं कोई मामूली बात नहीं, वीडियो जारी कर बोले मोदी