निशिकांत दुबे के भाषा संबंधी बयान पर आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला : बिहार में तेजस्वी यादव की संभावित जीत से डरी बीजेपी, कहा- समाज को बांट रही भाजपा

एक साथ आने से जनता में जोश और उत्साह है

निशिकांत दुबे के भाषा संबंधी बयान पर आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला : बिहार में तेजस्वी यादव की संभावित जीत से डरी बीजेपी, कहा- समाज को बांट रही भाजपा

इंडिया गठबंधन के साथ-साथ महाराष्ट्र के स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। चाहे उद्योगपतियों की भूमिका हो या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) जैसे दलों के रुख की, इन सभी पर चर्चा हो रही है। ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ आने से जनता में जोश और उत्साह है।

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की रणनीति पर कहा कि महाराष्ट्र में कई दल और समूह हमारे साथ जुड़ने को तैयार हैं। महा विकास अघाड़ी एक मजबूत गठबंधन बनकर उभर रही है।

इंडिया गठबंधन के साथ-साथ महाराष्ट्र के स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। चाहे उद्योगपतियों की भूमिका हो या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) जैसे दलों के रुख की, इन सभी पर चर्चा हो रही है। ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ आने से जनता में जोश और उत्साह है।

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?
आदित्य ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के भाषा संबंधी बयान पर कहा कि वह न तो महाराष्ट्र के प्रतिनिधि हैं, न ही हिंदी भाषा के। वह सिर्फ बीजेपी की विचारधारा के प्रवक्ता हैं। उसमें नफरत, विभाजन और नकारात्मकता भरी हुई है। महाराष्ट्र विविधताओं का प्रदेश है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के लोग रहते हैं और सब मिलकर काम करते हैं। हमारा हिंदी भाषा या किसी समुदाय से कोई झगड़ा नहीं है। हमारा विरोध सिर्फ उस सत्ता से है। जो मराठी अस्मिता को ठेस पहुंचाती है।

बीजेपी समाज को बांट रही
आदित्य ठाकरे ने कहा कि निशिकांत दुबे को बिहार चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें तेजस्वी यादव की संभावित जीत का डर सता रहा है। यही वजह है कि वे महाराष्ट्र में भाषा विवाद खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे और उन्होंने सबका साथ दिया। आज वही लोग मराठी भाषा पर सवाल उठा रहे हैं। जब बीजेपी हार की ओर बढ़ती है, तब यह पार्टी समाज को भाषा, जाति और धर्म के नाम पर बांटने लगती है। 

Read More SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

आनंद दुबे का दिया हवाला
महाराष्ट्र में आनंद दुबे जैसे लोग मराठी की सेवा कर रहे हैं और सभी को उनसे सीख लेनी चाहिए। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि ऐसे बयानों का जवाब भावनाओं से नहीं, बल्कि राजनीतिक तरीके से दें। सामाजिक मुद्दों को राजनीतिक बहाना बनाना ठीक नहीं है।

Read More सीएम ममता ने इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मुआवजे की मांग

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?
दरअसल गुवाहाटी में निशिकांत दुबे ने कहा था कि आप लोग हमारे पैसे पर जी रहे हैं। आपके पास कौन से उद्योग हैं? अगर आपमें हिम्मत है और आप हिंदी बोलने वालों को पीटते हैं। तो आपको उर्दू, तमिल और तेलुगु बोलने वालों को भी पीटना चाहिए। अगर आप इतने बड़े बॉस हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर आइए। बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु आइए - तुमको पटक पटक के मारेंगे।

Read More  कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में उठाया चारधाम यात्रा मार्ग के लिए 6,000 देवदार पेड़ काटने का मुद्दा

Tags: thackeray

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प