सोमाली सेना के हाथों में सुरक्षा की कमान, अफ्रीकी संघ ने सौंपे सैन्य ठिकाने

अब खुद मोर्चा संभालेगी सेना

सोमाली सेना के हाथों में सुरक्षा की कमान, अफ्रीकी संघ ने सौंपे सैन्य ठिकाने
कमान अब स्थानीय सेना के हाथों में सौंपने की तैयारी तेज हो गई है। अफ्रीकी संघ के शांति सैनिकों ने बरावे क्षेत्र के 5 अहम सैन्य अड्डे सोमाली सेना को सौंप दिए। मिशन का संयुक्त राष्ट्र जनादेश खत्म होने जा रहा है। अल-शबाब के खिलाफ अभियान में यह बड़ा बदलाव है।

मोगादिशु। सोमालिया में अफ्रीकी संघ समर्थन एवं स्थिरीकरण मिशन (ऑसम) के शांति सैनिकों ने रविवार देर रात बरावे उपक्षेत्र में स्थित 5 अग्रिम सैन्य अड्डे सोमाली राष्ट्रीय सशस्त्र बलों को सौंप दिए। ऑसम ने कहा कि यह हस्तांतरण सोमालिया में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय बलों को सौंपने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सौंपे गए 5 अड्डों में बरावे एम्ब्रेसो, बरावे नोल, किसमायो रोड, सीपोर्ट और रनवे शामिल हैं। मिशन के अनुसार, ये सभी अड्डे पूरी तरह से संचालन की स्थिति में हैं। मिशन के क्षेत्रीय कमांडरों ने सोमाली सशस्त्र बलों से पिछले वर्षों में हासिल की गई सुरक्षा उपलब्धियों को बनाए रखने और स्थानीय लोगों से शांति कायम रखने के प्रयासों में ²ढ़ रहने की अपील की।

मिशन का संयुक्त राष्ट्र जनादेश 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। ऐसे में इसमें योगदान देने वाले कुछ देशों ने सोमालिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। सोमालिया में अफ्रीकी संघ का शांति अभियान 2007 में अफ्रीकी संघ मिशन (अमीसोम) के साथ शुरू हुआ था। वर्ष 2022 में इसकी जगह अफ्रीकी संघ संक्रमण मिशन (एटीएमआईएस) ने ली और 2025 में मौजूदा ऑसम मिशन शुरू हुआ। इन अभियानों के तहत संघीय सरकार को अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन अल-शबाब के खिलाफ लड़ाई में सहायता दी जाती रही है।

Tags: bases

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद