सरकार बदलने पर नालंदा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय : शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित पुरानी प्रतिष्ठा को करेंगे कायम, राहुल गांधी ने कहा- विदेश से विद्यार्थी फिर से आएंगे पढ़ने 

समुचित विकास संभव नहीं है

सरकार बदलने पर नालंदा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय : शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित पुरानी प्रतिष्ठा को करेंगे कायम, राहुल गांधी ने कहा- विदेश से विद्यार्थी फिर से आएंगे पढ़ने 

कांग्रेस के सांसद ने कहा कि बिहार में 20 साल पुरानी नीतीश सरकार लाचार हो चुकी है। नीतीश कुमार अब रबर स्टैंप हो चुके हैं।

नालंदा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक समय था जब नालंदा में दुनिया से लोग पढ़ने के लिए आया करते थे, लेकिन आज प्रदेश में शिक्षा की स्थिति बहुत ही दयनीय है तथा ज्यादातर मामलों में परीक्षाओं में पेपर लीक हो जाता है, जिससे मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में तकलीफ होती है । गांधी ने प्राचीन काल में शिक्षा के केंद्र के रूप में विख्यात नालंदा में आयोजित जनसभा में आज कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो नालंदा में दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय खोला जाएगा और इसकी शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित पुरानी प्रतिष्ठा को कायम किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में इसी नालंदा की धरती पर चीन, जापान, कोरिया, कम्बोडिया और यूरोप सहित दुनिया के असंख्य देशों से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते थे, लेकिन दु:ख  इस बात का है कि वही शिक्षा का केंद्र , बिहार आज पेपर लीक का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी व्यवस्था बनाने की जरुरत है, जिसके बाद बिहार के छात्र बाहर नहीं, बल्कि दुनिया से विद्यार्थी फिर से बिहार पढ़ने आएंगे।

कांग्रेस के सांसद ने कहा कि बिहार में 20 साल पुरानी नीतीश सरकार लाचार हो चुकी है। नीतीश कुमार अब रबर स्टैंप हो चुके हैं और प्रदेश के प्रशासनिक निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ गिने  चुने नेता लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बिहार का त्वरित और समुचित विकास संभव नहीं है।



Read More शीतकालीन सत्र शुरू : नरेंद्र मोदी ने की सदन की सुचारु कार्यवाही की अपील; सरकार लाएगी 13 अहम बिल

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उदयपुर पुलिस ने...
कार्यकर्ताओं के समर्पण से 2028 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: भजनलाल शर्मा
"बाबरी मस्जिद विवाद" पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, कहा-बाबर कोई मसीहा नही, न बने उसके नाम पर कोई मस्जिद
प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड
SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 
इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद