ईरान और ओमान के बीच होर्मुज के लिए समुद्री मानचित्र पर समझौता, कुछ मुद्दों पर चल रही बातचीत

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिलनी बाकी

ईरान और ओमान के बीच होर्मुज के लिए समुद्री मानचित्र पर समझौता, कुछ मुद्दों पर चल रही बातचीत
ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के समुद्री मानचित्र को लेकर समझौता कर लिया है। कुछ मुद्दों पर बातचीत जारी है। परिवहन के लिए जलडमरूमध्य पूरी तरह खोलने के समझौते को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिलना बाकी है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। इसी बीच, अमेरिका-ईरान संघर्ष समाप्ति को लेकर बातचीत जारी है।

तेहरान। ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए समुद्री मानचित्र पर समझौता हो गया है, हालांकि कुछ मुद्दों पर अभी भी बातचीत चल रही है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले खबर थी कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को परिवहन के लिए पूरी तरह खोलने पर समझौता हुआ है, जिसे ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिलनी बाकी है। रिपोर्ट के अनुसार इस समझौते की आधिकारिक घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।

हाल के हफ्तों में अमेरिका और ईरान पश्चिम एशिया के मध्यस्थों की मदद से संघर्ष को खत्म करने के लिए एक नए समझौते की शर्तों पर सहमत होने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत 9 अगस्त को कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ बहुत धीमी गति से बातचीत कर रहा है, जबकि ईरान की आर्थिक स्थिति कथित तौर पर और खराब हो गई है।

 

Tags: map

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, जानें निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, जानें
राजस्थान निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के नतीजों के बाद डिप्टी मेयर व उपसभापति के परिणामों ने कांग्रेस के स्थानीय...
रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में
एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल, मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक 
वंदे मातरम् पूरा नहीं गाने पर आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार
पंचायती राज चुनाव की निकली लॉटरी : 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय, कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारय ; ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड