कांग्रेस की रैली में AI से दिखाई फर्जी भीड़? किरेन रिजिजू बोले- ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए

40 फीसदी मैदान खाली

कांग्रेस की रैली में AI से दिखाई फर्जी भीड़? किरेन रिजिजू बोले- ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए
रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर भीड़ दिखाने के लिए फर्जी एआई तस्वीरों के इस्तेमाल का आरोप लगाया, जबकि भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रैली को फ्लॉप बताते हुए 40 फीसदी मैदान खाली होने का दावा किया।

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर भीड़ दिखाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार फर्जी तस्वीरें साझा करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तंज कसा कि कांग्रेस की फर्जी नैरेटिव टीम मैदान को भरा दिखाने वाली तस्वीर भी ठीक से नहीं बना पाई। भाजपा ने रैली को फ्लॉप बताते हुए दावा किया कि मैदान का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। वहीं, कांग्रेस ने ड्रोन फुटेज जारी कर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया।

रैली में राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को आरोपों पर अदालत जाने की चुनौती दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर  भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पूंजी निकासी से भारतीय रुपया...
पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 
जिंदगीभर की कमाई सरकार के पास, कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी खाली हाथ 
'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार
12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान
कांग्रेस की रैली में AI से दिखाई फर्जी भीड़? किरेन रिजिजू बोले- ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए