भारत और अफगानिस्तान के बीच जल्द शुरू होगी हवाई कार्गो सेवा, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए जमीनी रास्ते कर दिए बंद 

पाकिस्तान को लगी है मिर्ची 

भारत और अफगानिस्तान के बीच जल्द शुरू होगी हवाई कार्गो सेवा, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए जमीनी रास्ते कर दिए बंद 

भारत और अफगानिस्तान ने काबुल–दिल्ली और काबुल–अमृतसर एयर फ्रेट कॉरिडोर शुरू करने का ऐलान किया है। अफगान व्यापार मंत्री अल-हज नूरुद्दीन अजीजी की भारत यात्रा के दौरान यह डील हुई। इससे द्विपक्षीय व्यापार और संपर्क मजबूत होंगे। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच अफगान उत्पादों के निर्यात में मदद मिलेगी और दोनों देशों के रिश्ते गहरे होंगे।

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच एक बड़ी डील हुई है। इस डील के बाद पाकिस्तान की नींद उड़नी तय है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच हवाई कार्गो सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अफगानिस्तान के तालिबान व्यापार मंत्री अल-हज नूरुद्दीन अजीजी भारत की यात्रा पर नई दिल्ली आए हुए थे।  विदेश मंत्रालय के अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि काबुल-दिल्ली और काबुल-अमृतसर मार्गों पर एयर फ्रेट कॉरिडोर शुरू हो गए हैं। इन मार्गों पर कार्गो उड़ानें बहुत जल्द शुरू होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा और व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

भारत की यात्रा पर हैं अजीजी :

अजीजी पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को बढ़ाना है। वे अफगानिस्तान के कृषि उत्पादों को भारत में निर्यात करने पर भी जोर दे रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इस यात्रा में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

दोनों देशों के बीच गहरे हो रहे संबंध :

Read More नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद

अफगानिस्तान के बैंक एसडब्ल्यूआईएफटी (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन) से बाहर हो गए थे, जिससे भुगतान में दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को ठीक करने और पुराने भारत-अफगानिस्तान एयर फ्रेट कॉरिडोर को फिर से शुरू करने पर भी चर्चा हो सकती है। भारत और अफगानिस्तान के लिए व्यापारिक रिश्ते गहरे हो रहे हैं। अजीजी की यह यात्रा अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की नई दिल्ली यात्रा के लगभग दो महीने बाद हुई है। मुत्तकी की यात्रा के बाद भारत ने काबुल में अपना राजनयिक मिशन फिर से खोल दिया था।

Read More ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना

पाकिस्तान को लगी है मिर्ची :

Read More उत्तराखंड में तेज बहाव के बीच नदी में फंसा युवक : एसडीआरएफ ने चलाया सघन तलाशी अभियान, सकुशल निकाला बाहर

भारत और अफगानिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकी से पाकिस्तान खुश नहीं है। इसी वजह से पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले सीमा पार सैन्य हमले किए थे। काबुल ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन शांति वार्ता से कोई खास नतीजा नहीं निकला है। अजीजी की यह भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए अपनी जमीनी सीमा बंद कर दी है। हाल ही में हुए हमलों के कारण यह सीमा बंद हुई है। इससे अफगानिस्तान के निर्यात, खासकर फलों को भारी नुकसान हुआ है। तालिबान सरकार ने अपने व्यापारियों को सलाह दी है कि वे दूसरे देशों के साथ व्यापार बढ़ाएं।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं