वायु सेना ने साबित की अपनी ताकत : पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां, एपी सिंह ने कहा- दुश्मन के सामने मनवाया अपना लोहा

सेना की प्रासंगिकता और उसकी श्रेष्ठता साबित हुई 

वायु सेना ने साबित की अपनी ताकत : पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां, एपी सिंह ने कहा- दुश्मन के सामने मनवाया अपना लोहा
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वायु सेना ने अपनी अचूक, अभेद्य और सटीक मारक क्षमता साबित की।

नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वायु सेना ने अपनी अचूक, अभेद्य और सटीक मारक क्षमता साबित की, जबकि भारतीय लड़ाकू विमान गिराने के पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां जैसे हैं। एयर चीफ मार्शल सिंह ने वायु सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वायु सेना ने अपनी अचूक, अभेद्य और सटीक मारक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और श्रेष्ठता साबित की। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई के बाद यह पहला मौका है, जब वायु सेना ने अपनी मारक क्षमता से दुश्मन के सामने अपना लोहा मनवाया।

सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वायु सेना ने पाकिस्तान की कई हवाई पट्टियों, हैंगर और रडार को ध्वस्त करने के साथ ही उसके चार से पांच लड़ाकू विमान को गिराया। इन विमानों में एफ 16 और जे 17 जैसे अत्याधुनिक विमान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे वायु सेना की प्रासंगिकता और उसकी श्रेष्ठता साबित हुई है कि कितनी दूर तक कितनी जल्दी सटीक हमला कर सकती है।

पाकिस्तान के भारत के कई लड़ाकू विमान गिराए जाने के दावे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे। पाकिस्तान जो दावे कर रहा है वह उसकी मनोहर कहानियां हैं, जबकि हमारे पास इसके सबूत हैं।

 

Read More नोबेल पुरस्कार 2026: कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को मिला साहित्य पुरस्कार, शास्त्रीय परंपरा और आधुनिक कविता के अनूठे मेल के लिए सम्मान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षक से राजनीति तक का सफर, जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख बनी थीं मधु शर्मा शिक्षक से राजनीति तक का सफर, जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख बनी थीं मधु शर्मा
मधु शर्मा वर्ष 2000 से 2005 तक जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख रहीं। शिक्षक के रूप में करियर शुरू...
19 अक्टूबर से चारदीवारी में क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा ही चलेंगे : जोन-7 को 5 हिस्सों में बांटा, हर हिस्से में 50 ई-रिक्शा
शेफाली वर्मा और शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप और एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर जनता का अधिकार, इसे किसी को छीनने नहीं देंगे : राहुल गांधी
आमेर मावठा में वीडियो शूटिंग के लिए भी मांगी 1 लाख की घूस : शूटिंग में देरी पर फोटोग्राफर से 60 हजार रुपए मांगे, 15 हजार लेने का आरोप
केन्द्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा! मोदी को पत्र लिखा, कहा-पार्टी के लिए करूंगा काम
राजस्थान पुलिस की वर्दी में बदलाव की तैयारी : 8 सदस्यीय समिति करेगी समीक्षा, मांगे सुझाव