वायु सेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त: दोनों पायलटो की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

असम में दो जांबाज पायलटों ने गंवाई जान

वायु सेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त: दोनों पायलटो की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

असम के जोरहाट से उड़ान भरने वाला सुखोई-30 एमकेआई विमान गुरुवार रात कार्बी आंगलोंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना ने हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रवेश दुर्गाकर की शहादत की पुष्टि की है। सेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार तड़के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर हुई। विमान के पायलट के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वायु सेना की ओर से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले वायु सेना ने गुरुवार देर रात बताया था कि एक सुखोई विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। प्रवक्ता ने कहा था एक सुखोई लड़ाकू विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने की सूचना मिली है। इस विमान ने असम के  जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और इससे गुरुवार शाम सात बजकर 42  मिनट पर अंतिम बार संपर्क हुआ था।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दोनों पायलटो की मौत हो गई है। वायु सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार सुबह विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में विमान के दोनों पायलटो स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रवेश दुर्गाकर की मौत हो गयी है। प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेना दुख और संकट की इस घड़ी में पीड़ति परिवारों के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद से वायु सेना की ओर से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले वायु सेना ने गुरुवार देर रात बताया था कि एक सुखोई विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं पर आने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था।

Read More कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर

 

Read More कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोकसभा बहस के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने महत्वपूर्ण विधेयकों...
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा