एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से दिल्ली लौटी, जानें क्या है कारण

बोइंग का बी777-337 (ईआर) विमान था

एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से दिल्ली लौटी, जानें क्या है कारण
एयर इंडिया की उड़ान AI173, जो दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी, तकनीकी खराबी के कारण लगभग 9 घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौट आई। बोइंग 777-337ER विमान सुरक्षित उतरा। एयरलाइन ने यात्रियों से खेद जताया और वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था का आश्वासन दिया। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। फिलहाल जांच जारी है भी।

नई दिल्ली। एयर इंडिया की बुधवार को दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रही उड़ान तकनीकी खराबी के कारण आधे रास्ते से दिल्ली लौट आयी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया कि उड़ान संख्या एआई173 तकनीकी खराबी के कारण तय प्रक्रिया के अनुरूप 27 मई को दिल्ली लौट आयी। विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। फिलहाल उसका तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में उतरने से पहले विमान लगभग 9 घंटे हवा में रहा। यह बोइंग का बी777-337 (ईआर) विमान था। इसमें 300 से 350 के बीच सीटें हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि उन्हें वैकल्पिक विमान से जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को भेजा जायेगा। प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

 

Read More एसीबी की बड़ी कार्रवाई : साइबर क्राइम थाने के 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुकदमें में नाम हटाने की एवज में मांगी घूस

 

 

Read More "वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग